Posts

Showing posts from September, 2017

Atal Bihari Vajpayee के अनमोल विचार Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes in Hindi

Image
                                         1. सूर्य एक सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। मगर ओस भी तो एक सच्चाई है, यह बात अलग है कि  क्षणिक है। 2. जलना होगा, गलना होगा। कदम मिलाकर चलना होगा। 3. पेड़ के ऊपर चढ़ा आदमी; ऊंचा दिखाई देता है। जड़ में खड़ा आदमी, नीचा दिखाई देता है। न आदमी ऊंचा होता है, न नीचा होता है; न बड़ा होता है, ना छोटा होता है। आदमी सिर्फ आदमी होता है। 4. हराम में भी राम होता है। 5. किसी संत कवि ने कहा है कि मनुष्य के ऊपर कोई नहीं होता; मुझे लगता है कि मनुष्य के ऊपर उसका मन होता है। 6. मैं अटल हूं..... मैं बिहारी भी हूं। 7. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। 8. पड़ोसी कहते हैं कि एक हाथ से ताली नहीं बजती, हमने कहा की चुटकी तो बज सकती है। 9. मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते; न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं। 10. आपका मित्र बदल सकता है लेकिन पड़ोसी नहीं। 11. आदमी को चाहिए कि वह  परिस्थितियों से लड़े; एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े। 12. मनुष्य का जीवन अनमोल निधि है। पुण्य का प्रसाद है। ह

Christopher nolan के अनमोल विचार Christopher Nolan Quotes in Hindi

Image
                                  1. तुम ट्रेन का इंतजार कर रहे हो। ऐसी ट्रेन जो तुमको बहुत दूर ले जाएगी। यह बात तुम जानते ही हो, कि जहां तुम चाहोगे, वहां ही लेकर ट्रेन जाएगी लेकिन अभी तक तुमने यह साफ-साफ डिसाइड नहीं किया है कि तुम्हें जाना कहां है? यह सब कुछ मायने नहीं रखता क्योंकि हम सभी वहां एक साथ होंगे। 2. अब तक मैंने सिर्फ एक समय में एक ही फिल्म बनाई है। 3. तो तुम खुद को खुश रखने के लिए अपने आप से झूठ बोलते हो। इसमें कोई गलत नहीं है; हम सभी ऐसा करते हैं। 4. जब मैं बच्चा था; तभी से मैं सपनो को लेकर बहुत जागरूक रहा हूं। 5. मैंने बैटमैन को उसी तरह से बनाई, जिस तरह से मैंने दूसरी फिल्में बनाई थी और ऐसा मैंने हमेशा खुद की संतुष्टि के लिए किया है-- क्योंकि फिल्में- पूरी तरह से उसी तरीके से बनी है; जिस तरह से मैं चाहता था। 6. मैं खुद को भाग्यशाली इंसान नहीं समझता हूं। मैं बहुत ही एक्स्ट्राऑर्डिनरी निराशावादी व्यक्ति हूं। 7. इमानदारी से कहूं तो जब मैं काम कर रहा होता हूं तब  मूवी देखना ज्यादा पसंद नहीं करता। 8. अगर आप किसी काम में माहिर हो तो उसे मुफ्त में करना बंद करो

Harmanpreet Kaur के अनमोल विचार Harmanpreet Kaur Quotes in Hindi

Image
                                  1. जब मैंने 2009 में डेब्यू किया था। उस वक्त हमारे सीनियर कहते थे कि एंजॉय करो। जो भी मौके मिल रहे हैं, उन्हें भूनाओ। जो हमारे साथ यंगस्टर हैं, उनसे भी मैं यही कहती हूं। 2. मेरे परिवार में हर कोई स्पोर्ट्स में शामिल था। जब मैं छोटी थी तो मेरे पापा क्रिकेट खेलते थे। उनके साथ में देखने जाती थी और वहीं से मेरे अंदर क्रिकेट का इंटरेस्ट आया। 3. कोई भी प्लेयर प्लेटफार्म सेट कर देता है तो हम पीछे नहीं हटते। जीतकर ही आते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 4. मैं जितना हार्ड ट्रेनिंग करती हूं, उतना ही कम्फर्टेबल फील करती हो ग्राउंड पर। 5. वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना सपना लग रहा है। 6. रेलवे ने मुझे संघर्ष के दिनों में नौकरी दी थी। 7. एक खिलाड़ी के लिए सरकार से मिलने वाली किसी भी तरह के सम्मान से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं सरकार की आभारी हूं कि मुझे पुरस्कार के लायक समझा। बहुत खुश भी हूं। इससे मुझे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। 8. कभी रोजगार की तलाश में मुझे भी पंजाब से पलायन करना पड़ा था। 9. बेटियों के लेकर लोगों को अपनी

Kiran Bedi के अनमोल विचार Kiran Bedi Best Women Empowerment Quotes in Hindi

Image
                                  1. हमारी शिक्षा प्रणाली और सामाजिक व्यवस्था स्त्रियों को आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए, साधन मुहैया कराने और सशक्त बनाने में अक्षम है। 2. हमारे देश में स्त्रियों को आज भी एक वस्तु समझा जाता है। 3. स्त्रियों को अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने के लिए अधिक समर्थन की आवश्यकता होती है; अन्यथा वे उपहास एवं अपमान का पात्र बन कर रह जाती हैं। 4. हमारे समाज में बहुत सी लड़कियों के लिए ससुराल, ससुराल ही रहती है, अपना घर कभी नहीं बन पाती है। 5. जो शिक्षा लड़कीयों को आत्मविश्वास से पूरीत नहीं कर सकती और आत्मनिर्भर होने की सामर्थ्य नहीं दे सकती; वह केवल साक्षरता है, शिक्षा नहीं। 6. आश्रित स्त्रियां आसानी से शोषण का शिकार हो जाती है। 7. किसी गलत विवाह में फंसने से तो अकेला रहना बेहतर है। 8. बहुत सी स्त्रियों को अंतिम सुरक्षा विवाह में ही नजर आती है। 9. मां बाप अपने बच्चों के बारे में सारे तथ्यों को प्रकट करने से इसलिए भी डरते हैं की बनती बात कहीं बिगड़ ना जाए और इस प्रक्रिया में वे विपत्ति के बीज बो बैठते हैं। 10. संभवत: स्त्रियों ने उस

Bachhendri pal के अनमोल विचार Bachhendri Pal Quotes in Hindi

Image
                                  1. नॉलेज होना बहुत जरूरी नहीं है बल्कि उस नॉलेज को day to day लाइफ में इंप्लीमेंट करना बहुत जरूरी है। 2. Nothing is Impossible. 3. अगर इंसान ठान ले, कोई भी चीज Impossible नहीं है। 4. हम सबको एक पर्वतारोही जैसा होना चाहिए। मैंने पहाड़ चढ़े, बर्फ में दबी, बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजरी, मुझे लगता है कि केवल पहाड़ चढ़ना काफी नहीं है। हमारे समाज को ऐसे परीक्षण का लाभ मिलना चाहिए। 5. मगर हमें यह समझना होगा कि हम हिमालय को अपने हिसाब से नियंत्रित नहीं कर सकते। 6. कई बार हम सोचकर कह देते हैं कि हम ये काम नहीं कर सकते बल्कि हमें समझना चाहिए की ये सारा खेल माइंड का है। 7. लोगों को पर्वतारोहियों से सीख लेनी चाहिए। उन्हें खुद को एक सैनिक के रूप में तैयार करना चाहिए ताकि अपने देश के लोगों की देखभाल कर सके। 8. मैंने 12 साल की उम्र में ही स्कूल पिकनिक के दौरान 13123 फुट ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। उसके बाद तो मेरा जज्बा और बढ़ता गया। 9. Rural एरिया के लिए एजुकेशन सबसे बड़ा empowerment होगा। 10. मुझे पहाड़ी जीवन शैली ने एक कुशल पर्वतारोही बनने और

Arshad Warsi के अनमोल विचार Arshad Warsi Quotes in Hindi

Image
                                  1. डांसिंग से मुझे हमेशा से प्यार रहा है; ये मेरा जुनून रहा है, लेकिन बाद में मैं एक्टिंग की फील्ड में आ गया और डांसिंग के खातिर मैं एक्टिंग नहीं छोड़ सकता। 2. मैं अपने बच्चों को सब कुछ देना चाहता हूं क्योंकि मुझे जो कुछ भी मिला है.. बहुत लेट मिला। मैंने अपनी पहली साइकिल अपनी खुद की कमाई से खरीदी थी। 3. लालच की कोई सीमा नहीं है। 4. दरसल, दो तरह के लोग होते हैं। नंबर वनः वो जो अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना अफोर्ड कर सकते हैं जैसे कि मैं। जब मेरा पॉकेट खाली रहेगा तब मैं कमाने के लिए कुछ काम सोचूंगा। अभी इसकी जरूरत नहीं है तो अभी मैं टाइम बरबाद क्यूं करूं? क्यों न अपने परिवार के साथ टाइम बिता कर मजे लूं।     बरहाल, नंबर दो: पर वो लोग आते हैं जो अपनी ड्यूटी पर बने होते हैं जैसे की सरकारी मुलाजिम। उन्हें अपनी फैमिली से ज्यादा अपनी ड्यूटी को वक्त देने की मजबूरी होती है। यह बात उनकी पत्नी भी समझती है क्योंकि उनके पास कोई दूसरी चॉइस नहीं होती। 5. मैं धार्मिक न सही पर स्प्रिचुअल इंसान हूं। 6. मुझे तो नाम, दाम,शोहरत, ग्लैमर और बड़े लोगों के साथ

Mithali Raj के अनमोल विचार Mithali Raj Quotes in Hindi

Image
                                    1.  कैप्टेन्सी का एक अपना प्रेशर होता है, फिर भी,  कैप्टेन होना सबसे ज़्यादा गर्व की बात है। 2. अगर लोग मुझे मिताली राज के तौर पर जाने; तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। 3. हर मैच एक सीख है और निश्चित तौर से हमने इससे से बहुत कुछ सीखा है। 4. एक समय ऐसा था कि हमें मीडिया कवरेज नहीं करती थी लेकिन एशिया कप में जीत के बाद से सब कुछ बदल गया। अचानक से मीडिया को होश आ गया और हमारे अचीवमेंट्स पर ध्यान देने लगी। अब लोग जानते हैं कि वुमेन क्रिकेट भी होता है। 5. लोग मुझे बड़े अलग भाव से देखते थे क्योंकि मैं क्रिकेट खेलती थी। 6. मैं एक क्लासिकल डांसर थी लेकिन क्रिकेट एक ऐसी चीज़ थी जिसमें मुझे सबसे ज्यादा मजा आता था। 7. ढेर सारे लोग ऐसे हैं जो मुझे क्रिकेट में आगे बढ़ने में बड़ी भूमिका अदा की है जैसेः मेरे पेरेंट्स, स्कूल, मेरे करियर में अलग-अलग मोड़ पर अलग-अलग कोचेज, मेरे स्कूल के दोस्त जो मेरा होमवर्क हमेशा अप टू डेट रखते थे और मेरी क्रिकेटर फ्रेंड्स जो हर हालात में सकारात्मक रही हैं। 8. सरकार को वुमेन क्रिकेट को सपोर्ट करना शुरू

Harsha Bhogle के अनमोल विचार Harsha Bhogle Quotes in Hindi

Image
                                    1. जब तक आपका डिफेंस ठीक नहीं होता है, आपकी टीम अच्छी नहीं बनती। 2. कप्तान को सिर्फ प्लेयर समझना नहीं पड़ता, प्लेयर के पीछे जो इंसान होता है उसे भी समझना पड़ता है। 3. "क्या मैं मेहनत और कर सकता था?" और उसका जवाब हां हो; तो फिर आप बड़े प्लेयर नहीं बन सकते हैं। 4. अगर बैट्समैन का डिफेंस अच्छा नहीं होता है; वो अच्छे शाट्स नहीं खेल सकता। 5. अक्सर हम हारने के डर से कोई ना कोई चीज नहीं करना चाहते। 6. सोच सब के पास हो सकती है, उस सोच को रियालिटी में बदलने के लिए हुनर और कॉन्फिडेंस की जरूरत पड़ती है। 7. स्पोर्ट्स टीमों में आप देखते नहीं है डिफेंस करना..... लेकिन डिफेंस ना हो तो देखने लायक कुछ होता ही नहीं..... फिर हाईलाइट्स बनती ही नहीं, अगर आप दूसरी गेंद पर आउट हो जाते । 8. अगर आपको हारने से डर हो, तो आप मुकम्मल कुछ नहीं कर सकते। 9. पता नहीं क्यों? हमारे हिंदुस्तान में हारना/फेल होना, इतनी बुरी चीज मानी जाती है। 10. अक्सर बड़ी-बड़ी टीम में.. वो अच्छे प्लेयर्स होते हैं जो मुश्किल चीजें कर सकते हैं। 11

Virender Sehwag के अनमोल विचार Virender Sehwag Quotes in Hindi

Image
                                    1. मेरे अंदर से हमेशा से ये belief था कि मैं एक अच्छा खिलाड़ी हूं, जब मैं इंडियन टीम से ड्राफ्ट होऊंगा; तो वापस आ जाऊंगा। जिस दिन वो belief खत्म हो गया। उस दिन से मैं वापस नहीं आ पाया....... वो 2013 के बाद से मैं वापस नहीं आया क्योंकि 2013 में मेरा belief खत्म हो गया । मैं अच्छा खिलाड़ी हूं या नहीं? 2. मेरा खेलने का अंदाज ये था कि जब मैं शाट मारता था, तो चाहे टेस्ट मैच या वनडे या टी ट्वेंटी हो। ओवर द टॉप पॉइंट, कवर्स के ऊपर और हवा में मारता था। मुझे लोग कहते थे कि यार! तू बहुत रिस्क लेकर बैटिंग करते हो। मैं एक ही बात उनसे कहता था कि वह रिस्क आपके लिए है, मेरे लिए नहीं है। वो मेरे लिए गैप है। 3. मान लीजिए आपको एक पहाड़ पर चढ़ना है; तो आपके पास 25 रास्ते हो सकते हैं लेकिन आपको अपना रास्ता चुनना होता है। इसी प्रकार से सक्सेस पाने के लिए भी अपना एक अलग रास्ता चुनना पड़ता है। 4. मेरा मानना यह था कि आप क्रिकेट खेल रहे हो और ओपनर हो और वर्ल्ड के फास्टेस्ट बॉलर को खेलना हो तो attacking is the best diffence. 5. सोच बदलने की कोई उमर न

Mahesh bhatt के अनमोल विचार Mahesh Bhatt Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं आज जो कुछ भी हूं, अपनी गलतियों की वजह से हूं। मैंने अपनी जिंदगी में जो तथाकथित गलतियां की है; उन्होंने मुझे ऐसा बना दिया है। 2. अगर मैं सीधे रास्ते से चला होता तो गलत चीजों का विरोध करने का जज्बा मुझ में नहीं होता, न हीं आवाज में वो दम होता, जो आज है। 3. मैं आज 65 साल का हो गया हूं; मगर जीता उसी तरह से हूं जैसे 10 साल की उम्र में जिया करता था। 4. एक एक्टर में यह खासियत होनी चाहिए कि वो पलक झपकते अपना व्यक्तित्व बदल ले। ये चीजें चाहे वो कॉस्मेटिक सर्जरी से करे या फिर अपने डिजाइनर्स की मदद से, लेकिन इसका तब तक कोई मतलब नहीं है; जब तक की वो खुद में परिवर्तन का कुछ नयापन नहीं लाता है। 5. एक कलाकार के तौर पर जो अलग-अलग मतों को स्वीकार नहीं करता और अपना गुणगान खुद ही करता है। उसके अंदर के कलाकार की मौत तय है। 6. मैं कोई त्यागी बलिदानी नहीं हूं, जो मुनाफा कमाएं बिना सेवा करूं। मैं भी कमाने आया हूं और लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि उन्हें मेरी फिल्मों में पैसा लगाना सुरक्षित होगा। 7. फिल्म इंडस्ट्री वो जगह है, जहां क

Booman Irani के अनमोल विचार Booman Irani Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं तो बचपन से ही एक्टर नहीं डायरेक्टर बनना चाहता था। ये मेरा एक अधूरा सपना है, जिसे मैं अगले कुछ सालों में पूरा करना चाहता हूं। 2. मेरा सिद्धांत है कि बच्चे वो नहीं करते जो आप उनसे करने के लिए कहते हैं, बल्कि वे वही करते हैं जो आप करते हैं। आपको हमेशा अच्छी चीजें करनी चाहिए क्योंकि बच्चे हमेशा आपका ही अनुसरण करते हैं। 3. आपको एक्टिंग को एक कला के तौर पर पेश करना चाहिए। इसे स्टारडम पाने के इरादे से नहीं किया जाना चाहिए। 4. मेरे पिता नहीं है फिर भी मेरे बच्चे हर दिन मुझसे कहते हैं कि वे मुझे बहुत प्यार करते हैं..... यहां तक कि जब मैं अच्छे मूड में नहीं होता तब भी। 5. स्टारडम जहां दर्शकों पर निर्भर करता है, वही एक्टर बनना उसकी अपनी कला पर निर्भर करता है। 6. एक्टिंग का सारा दारोमदार ट्रेनिंग पर है। 7. मैंने अपना यह दृष्टिकोण कभी नहीं रखा कि रोल छोटा है तो नहीं करना है। 8. मैं अपनी पहली फिल्म मैं कामयाब रहा था। लेकिन उससे पहले 14 साल तक मैंने थिएटर किया था, उसके लिए जो मेहनत की थी। उससे मुझे फिल्म करने की ट्रेनिंग म

Amancio Ortega के अनमोल विचार Amancio Ortega Quotes in Hindi

Image
                                    1. कस्टमर्स हमेशा से ही बिजनेस मॉडल से आकर्षित गए हैं। 2. कम कीमत पर लेटेस्ट फैशन को आफर करने का आईडिया, आपको बिजनेस में सफल बनाती है। 3. आपको newspapers में तीन बार आना चाहिए। पहला: जब आप पैदा हो,दूसरा: जब आपकी शादी हो, और तीसरा: जब आप की मृत्यु हो। 4. जब तक कि खत्म नहीं हो जाता, मैं करता रहूंगा। 5. गलियों में, केवल मैं अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और जिनके के साथ में काम करता हूं। उन्हीं लोगों के द्वारा पहचाने जाना चाहता हूं। 6. अपने ग्राहकों के प्रति नई चीजों को बनाना और प्रतिबद्धता बनाए रखना; हमारे कारपोरेशन की संस्कृति को बताता है। 7. नई चीजों को बनाना और लगातार सुधार लाना..... 21वी सदी में ये मोटिवेटेड आईडिया हमारे ग्रुप के लिए होनी चाहिए।

Carlos Slim के अनमोल विचार Carlos Slim Quotes in Hindi

Image
                                  1. जो कोई भी अपने वर्तमान को किसी काम में नहीं इन्वेस्ट कर रहा है; वो ज्यादातर अवसरों को गवाते जा रहा है। 2. मैं किस्मत में ज्यादातर यकीन नहीं करता। मैं परिस्थितियों में यकीन करता हूं, मैं अपने कामों में यकीन करता हूं। 3. जब आप दूसरों के सुझाव के नक्शे कदम पर अपनी जिंदगी गुजारते हैं; आप मरे हुए के समान हो जाते हैं। 4.  पूरे जोश और भरपूर तरीके से अपने वर्तमान को जियो। 5. हफ्ते मे प्रत्येक दिन 3 घंटे काम करो। हमारे पास आराम करने , जिंदगी के कुछ बेहतरीन पल गुजारने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। 6. जब हम अपनी समस्याओं का सामना करते हैं, वो खत्म हो जाती है। इसलिए अपनी नाकामयाबी से सीख लो और सफलता के लिए शांतिपूर्ण रूप से प्रयास करो। 7. अपने बच्चो को बेहतर राष्ट्र देना बहुत जरूरी है परंतु अपने राष्ट्र को बेहतर बच्चे देना उससे भी ज्यादा जरूरी है। 8. मैं किसी भी नेता के साथ बिजनेस नहीं करता। 9. कांपटीशन सदैव आपको बेहतर बनाता है; हमेशा बेहतर बनाता है। यहां तक कि अगर आप का प्रतिद्वंद्वी जीतता हो, तब भी। 10. दौलत एक तरह से जिम्मेदारी और बलिदान ह

Larry Ellison के अनमोल विचार Larry EllisonQuotes in Hindi

Image
                                    1. जब आप इनोवेट करते हो, आपको, सभी को यह बताने के लिए तैयार रहना पड़ता है कि आप अपने काम को लेकर कितने सनकी हो। 2. सोशल नेटवर्क, मॉडर्न सर्विस एप्लीकेशन का एक नमूना है। 3. मैंने वो सारे नुकसानों को उठाया है, जो सफलता के लिए जरूरी है। 4. अपने कारीगरों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और इसका प्रभाव प्रत्यक्ष रुप से दिखता है। 5. Oracle क्या है? कुछ चंद लोगों का एक समूह है। और हमारे सारे प्रोडक्ट बस उन चंद लोगों के दिमाग की उपज है। वो उपज जो लोग कंप्यूटर में लिखते हैं, जिसका परीक्षण किया जाता है और वो जो डेटाबेस और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के लिए बेस्ट Idea साबित होता है। 6. हमने एक मॉडर्न क्लाउड के बारे में सोचा, जो आप तय करते हैं कि कब आप अपग्रेड करना चाहते हैं। हम आपके लिए नहीं डिसाइड करते हैं। 7. हमारा लक्ष्य बड़ा सरल है ,वो है ई-बिजनेस के लिए एक डेस्कटॉप होना। 8. मैं उन बच्चों से बहुत ज्यादा परेशान रहता हूं, जो पूरे दिन वीडियो गेम्स खेलते रहते है। 9. वे अब इसे इंटरनेट नहीं कहते बल्कि क्लाउड कंप्यूटिंग कहते हैं। मैं इ

Michael Jackson के अनमोल विचार Michael Jackson Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं मजबूत इंसान हूं। मैं एक योद्धा हूं और मुझे पता है कि मेरे अंदर क्या है? मैं फाइटर हूं परंतु दिन के आखिर में यह सब बड़ा दुखदाई होता है। 2. चाहे मुझे प्रताड़ित करो। चाहे मुझसे नफरत करो। तुम कभी नहीं मुझे हरा सकते। 3. चाहे पूरी दुनिया आपके विरुद्ध या आप का मजाक उड़ाती हो या यह कहती हो कि आप इसे नहीं कर सकते, मैं इन सारी बातों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता। चाहे कुछ भी हो, आपको खुद में भरोसा करना पड़ेगा। 4. हमने खुद को नहीं बनाया। भगवान ने बनाया। हमारे पास जो कोई हुनर है, ये उसकी ही देन है। 5. एक ऐसी दुनिया जहां नफरत भरी हो, हमें उसमें भी प्यार की उम्मीद रखनी चाहिए। 6. दुनिया की सारी धन दौलत और संपत्ति से कहीं ज्यादा किमती अपने दिल में किसी को थोड़ी सी जगह देना है। 7. दुनिया की सबसे बड़ी सीख, गुरुओं को कार्य करते वक्त देखना है। 8. असत्य स्प्रिंट रन की तरह है जबकि सत्य मैराथन की तरह है। 9. Duplicate में सफल होने से बढ़िया है कि आप Originality  में फेल हो जाए। 10. सपने देखो। उसकी कल्पना करो। उस पर भरोसा क

Jacqueline fernandez के अनमोल विचार Jacqueline fernandez Quotes in Hindi

Image
                                    1. हमेशा सकारात्मक रहना वास्तव में बड़ा कठिन काम है, इसकी वजह से कई बार मैं दुखी हो जाती हूं। 2. मुझे तो ये लीक से हटकर वाली बात समझ में नहीं आती। 3. अगर आप कोई काम करने जा रहे हो, तो उसे पूरी लगन के साथ करो। 4. सिनेमा आखिर सिनेमा है। हमारे पास हर तरह की फिल्में होनी चाहिए। 5. मैंने 14 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। तभी से मैं टीवी शोज में काम करने लगी थी। 6. मेरी एक पसंद यह भी है कि मैं घर जाऊं तो मेरे पास कोई ऐसी हल्की-फुल्की फिल्म हो, जिसे देख कर खुश हो और खुलकर हंसू। 7. सवाल यह है कि आप किसी अवसर को पाने के लिए कितनी मेहनत करते है। 8. आपको कामयाबी मिल भी नहीं सकती जब तक आप अपना बहुत कुछ न्यौछावर नहीं करते हैं, जब तक आप उसके लिए कष्ट नहीं उठाते हैं, जब तक आप कठोर मेहनत नहीं करते हैं। 9. मुझे रिटेक अच्छा लगता है क्योंकि रिपीट करने का मतलब है और बेहतर करना। 10. बॉलीवुड में लोगों पर विश्वास करना कठिन नहीं है। 11. जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं और आपको उनसे पार करने के योग्य बनने की जरूरत

Sunidhi Chauhan के अनमोल विचार Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi

Image
                                    1. एक बार किसी ने कहा था कि वह जब कभी भी मेरी आवाज को सुनता है तो, उसे लगता है कि स्पीकर से धुआं बाहर आ रहा है। मेरे ख्याल से अब तक का मुझे मिला ये सबसे मजेदार कॉन्प्लीमेंट है। 2. आपको वो हर चीज करने में सक्षम होना चाहिए, जो आप करना चाहते हैं। 3. आलोचना अच्छी चीज है। यह आपको बेहतर करने के लिए उत्साहित करती है। 4. लोगों के लिए आप अगर खुद में बदलाव लाएंगे, तो ये आपको कहीं का नहीं छोड़ेगा। आपको अपने सिद्धांतों पर अड़े रहना है। आप जो है, वही रहे और खुद में विश्वास रखें। 5. प्लेबैक सिंगिंग, स्टेज शो की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इसे एक बंद कमरे में अंजाम दिया जाता है और आपको एक खास तरीके से परफॉर्म करना पड़ता है। जबकि स्टेज पर आपके पास आजादी होती है, लेकिन वहां आपको खुद पर नियंत्रण रखना पड़ता है। 6. यहां हर किसी के लिए काम उपलब्ध है। कभी कम होने वाला नहीं है। यहां हर किसी के लिए भरपूर काम रहेगा। अगर आपकी किस्मत में लिखा है, तो काम मिलकर रहेगा। उसे कोई नही छीन सकता। 7. खुद से प्यार करे और इस बात की परवाह न करे कि

Sylvester Stallone के अनमोल विचार Sylvester Stallone Electrifying Quotes in Hindi

Image
                                  1. तुम यकीन नहीं करोगे, तुम मेरी हथेली जितने थे.. मैं तुम्हें ऊपर उठाता और तुम्हारी माम से कहता ये लड़का दुनिया का सबसे अच्छा इंसान बनेगा। यह जरूर एक दिन अपना नाम रोशन करेगा।     तुम जैसे जैसे बड़े होते गए... अच्छे बनते गए, तुम्हें बड़े होते हुए देखना मानो हसीन सपने के साकार करने जैसा होना था। फिर वक्त आया कि तुम अपने फैसले करो.. जो तुमने किया। लेकिन इस पूरे खेल में तुम बदल गए। तुम.... तुम नहीं रहे, तुमने दुनिया को दिखा दिया कि तुम अच्छे नहीं हो। जब हालात बदतर हुए तुमने किसी को दोषी बनाना चाहा, इल्जाम लगाना चाहा। 2. तुम जानते ही हो, तुमसे तो मैं यही कहना चाहता हूं.. ये दुनिया इंद्रधनुष या सूरज की चमक जैसी नहीं है। ये दुनिया बहुत ही जालिम और पत्थरदिल है। अगर इसे खुद को दबाने का मौका दोगे। ये तुम्हें जब आएगी और तुम्हारे घुटने पर लाकर यूं ही छोड़ देगी। तुम, मैं या कोई और हम कितने भी वार करते रहे लेकिन हमारा वार करना कभी मायने नहीं रखता मायने रखता है। मायने रखता है वार सहना और आगे बढ़ते रहना। बस वार को सहो और आगे बढ़ते रहो, जीत ऐसे हासिल की जाती है

Acharya Balkrishna के अनमोल विचार Acharya Balkrishna Motivational Quotes in Hindi

Image
                                  1. असंयम की राह चलने से आनंद की मंजिल नहीं मिलती। 2. सफलता की खुशी मनाने से अधिक महत्वपूर्ण असफलता से सीख लेना है। 3. सदैव अपनी छोटी छोटी गलती से बचने की कोशिश करें क्योंकि मनुष्य पहाड़ों से नहीं अभी तो छोटे-छोटे पत्थरों से ठोकर खाता है। 4. जहां आदर ना हो, वहां जाने से आयु की हानि होती है। 5. हिंदी हमारी "मातृ" भाषा है "मात्र" नहीं। 6. आप जो स्वयं का आकलन करते हैं; सफलता उसी का साकार रूप है। 7. अंग्रेजी सीखिए, पढ़िए और बोलिए लेकिन हिंदी के प्रयोग में शर्म नहीं गर्व महसूस कीजिए। 8. लोभ कभी समाप्त न होने वाला रोग है। 9. शिक्षकों की श्रेणी में हमारे माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है। यह कभी नहीं भूले। 10. जीवन ना तो अतीत में है और ना ही भविष्य में है। जीवन तो वर्तमान में है। 11. प्रभात काल में सुंदर बेला में,  जाओगे कहां? इस जग मेला में।  "कृष्ण" बैठे रहो अपने ही निड में,  अंयथा खो जाओगे इस भीड़ में। 12. मनुष्य की सबसे बड़ी विजय, अपनी दुर्बलताओं पर विजय पाना है। 13. यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा

Arjun Kapoor के अनमोल विचार Arjun Kapoor Inspirational Quotes in Hindi

Image
                                  1. लोग हमेशा आप को नीचा दिखाने के लिए तैयार रहते हैं। 2. एक चीज मेरे दिमाग में पक्की हो चुकी थी और वो ये कि मुझे कुछ अलग-अलग तरह के किरदार करने हैं। इसी वजह से मैंने अपनी किसी भी फिल्म में पारंपरिक हीरो की तरह का किरदार नहीं किया। 3. किसी एक्टर को हर फिल्म के लिए एक नया लुक लाना कोई आसान काम नहीं है। 4. आप अपनी हर फिल्म में अपना 100% दे, चाहे वो फिल्म आप अपने परिवार के साथ कर रहे हो या किसी जाने-माने डायरेक्टर के साथ या फिर किसी नए मेकर के साथ। ताकि फिल्म के अप्रोच के लिए आप में कोई बदलाव नहीं आना चाहिए। 5. आपकी सफलता आपके सरनेम से नहीं जानी जाती बल्कि केवल और केवल आप के कामो द्वारा जानी जाती है। 6. अगर मैं जीवन में लगातार नेगेटिव सोच रखता हूं या निराशावादी बना रहता हूं निश्चित रूप से मूर्ख ही कहलाऊंगा। कुछ चीजें हुई लेकिन वो मेरे बस में नहीं थी। उनके लिए मैं क्यों हताश-निराश होऊं? 7. कभी-कभी एक्टर्स को जोखिम भरा निर्णय लेना जरुरी होता है। 8. किसी का भी जीवन परिपूर्ण नहीं है। हर कोई जिंदगी का सफर तय कर रहा है और सभी की जिंदगी मे कहन

Harvey Specter के अनमोल विचार Harvey Specter(American Chankya) Quotes in Hindi

Image
                                  1. मुझे उन लोगों पर हंसना अच्छा लगता है जो मुझसे जलते हैं। 2. यह होने वाला है क्योंकि मैं करने जा रहा हूं। 3. मैं सपने नहीं देखता, मैं गोल्स बनाता हूं। 4. जब आपको अपना लक्ष्य हासिल करना ज्यादा जरूरी लगता है पार्टी करने की तुलना में। तब दुनिया में टॉप के 1% लोगों की क्लब में आपका स्वागत है। 5. मैं काम में विश्वास करता हूं। मैं लक कोई भरोसा नहीं करता। 6. दूसरे लोग आपको किस नजर से देखते हैं, ये जरूरी नहीं है। आप खुद को कैसे देखते हो इस पर ही सबकुछ निर्भर करता है। 7. स्पष्ट तौर पर, मैं अपने आप से बातें करता हूं क्योंकि कभी-कभी मुझे एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत होती है। 8. चिल्लाओ मत! आपने बात करने के तर्क में सुधार करो। 9. आप छोटा हारना चाहते हो और मैं बड़ा जीतना चाहता हूं। 10. खुद को बेहतर बनाने पर नजर रखो ना कि यह सोचने पर कि तुम बेहतर हो। 11. पैसे की वजह से मेरे अंदर ऐसा एटीट्यूड नहीं आया बल्कि इस एटीट्यूड की वजह से मैंने पैसा कमाया। 12. केवल एक बार ही "success","work" के पहले आता है और वो केवल डिक्शनरी में हो