Posts

Showing posts from October, 2017

James Joyce के अनमोल विचार James Joyce Quotes in Hindi

Image
                                    1. किसी इंसान के दिमाग में क्या चल रहा है?वो उसके काम में दिखता है। 2. ग़लतियां, नई खोजों के प्रवेश द्वार हैं। 3. मैं आज जो भी करता हूं। उसका परिणाम आने वाले कल अथवा भविष्य में स्पष्ट रूप से दिखता है। आज मैं जो भी हूं। वो मेरे बीते हुए कल या अतीत का परिणाम है। 4. पुरुष हमेशा तार्किक भाषा का पालन करते हैं जबकि महिलाएं हमेशा भावनाओं के बाहर से चलती है। 5. हर देश ऐसा ही होता है जैसे वही पुराने लोग जो अपनी पुरानी जगह पर रहते हैं। 6. मैं उन डरावने शब्दों से डरता हूं; जो मुझे हमेशा अत्यंत दुखी कर देते हैं। 7. हर देश का अपना अपना आत्म सम्मान होता है जैसे इंसानों का। 8. ईश्वर आपको अलग-अलग आवाजों में आगाह किया था परंतु आपने उस पर ध्यान ही नहीं दिया।

Shane Warne के अनमोल विचार Shane Warne Quoteso in Hindi

Image
                                    1. मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि मुझे क्रिकेट से प्यार है। मेरी कोशिश रहती है कि जितना हो सके उतना विकेट निकाल सकूं। 2. जो कुछ भी मैंने क्रिकेट में हासिल किया है, मुझे उसे देख कर गर्व महसूस होता है। 3. पहले सबसे जरूरी बात यह है कि हमें धैर्य रखना पड़ेगा जो कि शायद सबसे मुश्किल काम है। 4. मेरे लिए क्रिकेट बड़ा ही सिंपल खेल है। बस इसमें खुद को सिंपल रखो और अभ्यास करो और खेल का आनंद लो। 5 किसी के प्यार में पड़ना, इस दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास है। 6. मैं अपने अतीत की गलतियों का बोझ लेकर अपने वर्तमान के जिंदगी को नहीं जी सकता। 7. मेरे सारे गुरु ने मुझे बताते हैं कि मैं जितना हासिल कर सकता था, उतना नहीं कर पाया।

Muttiah Muralitharan के अनमोल विचार Muttiah Muralidharan Quotes in Hindi

Image
                                1. अब कोई भी दूसरा सचिन नहीं होगा। 2. मुझे गेंदबाज होना अच्छा लगता है क्योंकि मैं सही ढंग से बल्लेबाजी नहीं कर पाता हूं। 3. जडेजा की तरह के क्रिकेटर जिंदगी में केवल एक ही बार देखने को मिलते हैं और मुझे बड़ा दुख होता है कि वो मेरे समय में नहीं थे, नहीं तो मेरी तरह और भी कुछ विकेट आसानी से झटका लेते। 4. राहुल द्रविड़ हमेशा से ही सचिन तेंदुलकर की छाया रहे हैं। यदि आप रिकॉर्ड उठाकर देखें तो दोनों के रिकॉर्ड सामान है लेकिन आप उन दोनों की आपस में कोई तुलना नहीं कर सकते। क्योंकि वे अलग अलग शैली के दो अलग-अलग बल्लेबाज हैं,  राहुल द्रविड़ एक कंप्लीट क्रिकेटर है।

Sumitranandan Pant के अनमोल विचार Sumitranandan Pant Quotes in Hindi

Image
                                    1. हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है। 2. जीना अपने ही मैं एक महान कर्म है। 3. यदि स्वर्ग कही है पृथ्वी पर, तो वह नारी उर के भीतर; मादकता जग में अगर कहीं, वह नारी अधरों में डूबकर; यदि कहीं नरक है इस भू, पर तो वह भी नारी के अंदर। 4. जीने का हो सदुपयोग यह मनुष्य का धर्म है। 5. वियोगी होगा पहला कवि , आह से उपजा होगा गान; उमड़ कर आंखों से चुपचाप वहीं होगी कविता अनजान। 6. ज्ञानी बनकर मत नीरस उपदेश दीजिए। लोक कर्म भाव सत्य प्रथम सत्कर्म कीजिए। 7. वह सरल, विरल, काली रेखा तम के तागे सी जो हिल-डुल; चलती लघु पद पल-पल मिल-जुल। 8. मैं मौन रहा, फिर सतह कहां बहती जाओ, बहती जाओ बहती जीवन धारा में शायद कभी लौट आओ तुम। 9. मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोए थे, सोचा था, पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे। रुपयों का कलदार मधुर फसलें खनकेंगी और फूल फलकर मैं मोटा सेठ बनूंगा। पर बंजर धरती में एक ना अंकूर...।

Guljar के अनमोल विचार Guljar Quotes in Hindi

Image
                                    1. आओ सारे पहन लें आईने; सारे देखेंगे अपना ही चेहरा, सबको सारे हसीन लगेंगे यहां। 2. मैं सिगरेट तो नहीं पीता,  मगर हर आने वाले से ही पूछ लेता हूं  "माचिस है?"  बहुत कुछ है जो मैं फूंक देना चाहता हूं। 3. आने वाला पल जाने वाला है,  हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो,  पल जो ये जाने वाला है। 4. किनारा मिला जो किनारा नहीं था,  बहाना था कोई सहारा नहीं था....  यही एक दिल जिसको समझे थे अपना  न जाने था किसका... हमारा नहीं था। 5. जख्म दिखते नहीं अभी लेकिन,  ठंडे होंगे तो दर्द निकलेगा,  तैश उतरेगा वक्त का जब भी,  चेहरा अंदर से जर्द निकलेगा। 6. फीके लगते हैं मौसम जब आप हंसते नहीं,  दिन गुजर जाते हैं, लम्हे कुछ करते नहीं। 7. थोड़े है  थोड़े की ज़रूरत है  जिंदगी फिर भी यहां  खूबसूरत है..। 8. कहने वालों का कुछ नहीं जाता,  सहने वाले कमाल करते हैं।  कौन ढूंढे जवाब दर्दों के,  लोग तो बस सवाल करते हैं। 9. वह काट के पुर्जे  उड़ा रहा था,  हवाओं का रुख  दिखा रहा था। 10. कोई

Javed Akhtar के अनमोल विचार Javed Akhtar Quotes in Hindi

Image
                                    1. जिसका ख्याल है मुझे, उसको भी कुछ ख्याल है? मेरे लिए यही सवाल सबसे बड़ा सवाल है। 2. अक्लमंद वो है जो तजुर्बे से सीखता है। उससे ज्यादा अक्लमंद वो है, जो दूसरों के तजुर्बों से सीखता है। 3. अगर आप जिंदा हैं तो वक्त के साथ बदलना चाहिए। 4. हम रुक नहीं सकते। वक़्त रुकता नहीं है या तो हम आगे जाएंगे या फिर पीछे जाएंगे। हमें फैसला लेना है कि हम उस दोराहे पर खड़े हैं। 5. मैंने जो भी काम किया है, वो दिल के करीब से ही किया है। जो काम मेरे दिल के करीब नहीं था, उसको मैंने कभी किया ही नहीं। 6. मैंने अपने प्रोफेशनल जिंदगी में कोई ऐसा काम नहीं किया या एक ऐसी लाइन नहीं लिखी या एक ऐसा गीत नहीं लिखा जो मेरा अंतर्मन मुझे इजाजत नहीं देता हो। भले ही मुझे फिल्में छोड़नी पड़ी। 7. जिंदगी में कोई भी काम या रिलेशनशिप थोड़े से कंप्रोमाइज से कभी नहीं चलती हैं। 8. दिनों में तुम अपनी बेताबियां लेकर चल रहे हो.... तो जिंदा हो तुम। नजर में ख्वाबों की बिजलियां लेकर चल रहे हो... तो जिंदा हो तुम। जो अपनी आंखों में है हैरानियां लेकर चल रहे हो..

Mirza Ghalib के अनमोल विचार Mirza Ghalib Quotes in Hindi

Image
                                    1. उनके देखे से जो आ जाती है मन पर रौनक, वो समझते हैं, बीमार का हाल अच्छा है। 2. मुस्कान बनाए रखो तो सब साथ हैं ग़ालिब, वरना आंसुओं को तो आंखों में भी पनाह नहीं मिलती। 3. आता है कौन-कौन तेरे गम को बांटने गालिब, तुम अपनी मौत की अफवाह उड़ा के देख। 4. रात दिन गर्दिश में है सातों आसमां, हो रहेगा कुछ न कुछ घबराएं क्या! 5. उड़ने दे परिंदों को आज़ाद फ़िज़ा में ग़ालिब, जो तेरे अपने होंगे वो लौट आएंगे। 6. हाथों की लकीरों पे, मत जा- ए- ग़ालिब; किस्मत उनकी भी होती है, जिनके हाथ नहीं होते। 7. सुना है वह दुख में होते हैं तो मुझे याद करते हैं ग़ालिब., कि अब मैं उसके लिए खुशी की दुआ करूं या गम की..! 8. हम तो फना हो गए उनकी आंखे देखकर ग़ालिब, ना जाने वो आइने कैसे देखते होंगे...! 9. हैरां हूं तुझे मस्जिद में देखकर ग़ालिब, ऐसा भी क्या हुआ जो खुदा याद आ गया। 10. गुजर जाएगा ये दौर भी ग़ालिब ज़रा इत्मीनान तो रख; जब ख़ुशी ही ना ठहरी तो ग़म की क्या औकात है..! 11. कुछ इस तरह मैंने ज़िंदगी को आसां कर लिया;

Pyush Mishra के अनमोल विचार Pyush Mishra Quotes in Hindi

Image
                                    1. आज मैंने फिर जज़्बात भेजे, तुमने फिर अलफ़ाज़ ही सम झे।

Ramdhari Singh Dinkar के अनमोल विचार Ramdhari Singh Dinkar Quotes in Hindi

Image
                                  1. यह पवन तुम्हारी सांस का सौरभ लाता है; उसके कंधो पर चढ़ा मैं जाने कहां आकाश घुमाया था।

Subhadra Kumari Chauhan के अनमोल विचार Subhadra Kumari Chauhan Quotes in Hindi

Image
                                   1. दिल में एक चुभन सी भी थी, यह दुनिया अलबेली थी, मन में एक पहेली थी, मैं सबके बीच अकेली थी।

Surykant Tripathi Nirala के अनमोल विचार Suryakant Tripathi Nirala Quotes in Hindi

Image
                                    1. कांत रुकता जा रहा है, आ रहा है काल देखो; गीत गाने दो मुझे तो, वेदना को रोकने दो।

Amir Khusrow के अनमोल विचार Amir Khusrow Quotes in Hindi

Image
                                    1. खुसरो बाजी प्रेम की, मैं खेलूं पी के संग। जीत गई तो पी मेरे, हारी तो पी के संग।। 2. खुसरो  दरिया प्रेम का, उल्टी वा की धार। जो उतरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।। 3. बल बल जाऊं मैं, तोरे रंग रेजवा; अपनी सी रंग दीन्ही रे, मोसे नैना मिलाइके। 4. नदी किनारे मै खड़ी सो पानी झिलमिल होए।  पी गोरी मैं सांवरी , अब किस विध मिलना होय।। 5. अपनी छवि बनाई के मैं तो पी के पास गई। जब छवि देखी पीहू की सो अपनी भूल गई।। 6. संतों की निंदा करे, रखे पर नारी से हेत। वे नर ऐसे जा रोयेंगे, जैसे रणरेही का खेत। 7. आ साजन मोरे नयनन में, सो पलक ढांप तोहे दूं। न मैं देखूं और न कोई, न तोहे देखन दूं। 8. रैन बिना जग दुखी और दुखी चंद्र बिन रैन। तुम बिन साजन मैं दुखी और दुखी दरस बिन नैन।। 9. साजन ये मत जानियो तोहे बिछड़े मोहे को चैन। दिया जलत है रात में और जिया जलत बिन रैन।। 10. खुसरो ऐसी पीत कर जैसे हिंदू जोय। पूत पराए कारने जल जल कोयला होय।। 11. सेज वो सूनी देख के रोऊ में दिन रैन, पिया पिया मैं करता हूं पहरो, पल

Rajendra Yadav के अनमोल विचार Rajendra Yadav Quotes in Hindi

1. और दो .. और दो... देखो, हमें कभी कुछ नहीं मिला... हमारा असंतोष , हमारा गिला हमारे अपने सब समय ने कुचल दिया...।

Haribansh Rai Bachchan के अनमोल विचार Haribansh Rai Bachchan Quotes in Hindi

Image
                                    1. असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो; क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो; जब तक ना सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम; संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम; कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होती; कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

Rahul Sanskritayan के अनमोल विचार Rahul Sanskritayan Quotes in Hindi

Image
                                    1. सैर कर दुनिया की गालिब, जिंदगानी फिर कहां; जिंदगानी गर रही तो, ये जवानी फिर कहां।

Ramdhari Singh Dinkar के अनमोल विचार Ramdhari Singh Dinkar Quotes in Hindi

1. आजादी रोटी नहीं, मगर दोनों में कोई बैर नहीं; पर कहीं भूख बेताब हुई, तो आज़ादी की खैर नहीं।

Sheryl Sandberg के अनमोल विचार Sheryl Sandberg Quotes in Hindi

Image
                                                                                                            1. जब तक महिलाएं अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर पुरुषों जितना जिद्दी नहीं होती हैं, तब तक वो पुरूषों जितना कभी नहीं हासिल कर पाती। 2. मैं हर किसी के केबिन में जाती हूं और उन से पूछती हूं, "तुम्हें क्या लगता है?" 3. मैं उन तमाम लड़कियों को सलाह देना चाहती हूं जो हमेशा कंप्यूटर या इंटरनेट पर काम करना पसंद करती है।मैं जब हाई स्कूल में थी तो बहुत बड़ी geek थी, लेकिन इसका फायदा तभी हुआ जब मैं कड़ी मेहनत करके पढ़ाई की। 4. मैं लोगों को उनके करियर को लेकर यही सुझाव देती हूं, "तरक्की को बड़े ध्यान से परखो। उन टीमो का ध्यान से अवलोकन करो जो बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसी कंपनियों का अवलोकन करो जिनका प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। ऐसी जगह जॉब ढूंढो जहां आपको लगता है कि आप वहां अपना सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। 5. जब आप किसी दुखद दौर से गुजर रहे होते हैं, तो दूसरा नुकसान आपके जीवन में के दूसरे कार्य क्षेत्रों में होने लगता है। जिससे यह साबित होता है कि

Peter Drucker के अनमोल विचार Peter Drucker Quotes in Hindi

Image
                                    1. बिजनेस का उद्देश्य ही कस्टमर बनाना होता है। 2. ज्ञान को हमेशा सुधारना पड़ता है, चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और निरंतर उसे बढ़ाने का प्रयास करना पड़ता है। वरना ज्ञान छूमंतर हो जाता है। 3. हर लेवल पर  निर्णय लेना बहुत ही जोखिमपूर्ण कार्य होता है। 4. किसी भी काम को दक्षता पूर्वक करते हुए यदि उसे पूर्ण रूप से पूरा नहीं किया जाए तो उससे बेकार कुछ भी नहीं है। 5. हम आने वाले कल के बारे में सिर्फ और सिर्फ एक चीज जानते हैं , वो ये कि आने वाला कल आज से अलग होगा। 6. जोरदार लीडरशिप किसी बड़े-बड़े भाषणों या सबके लिए पसंदीदा होने के बारे में नहीं है, बल्कि लीडरशिप को रिजल्ट द्वारा जाना जाता है ना कि किसी विशेष गुण के कारण। 7. रैंक से कोई विशेष उपाधि या पावर नहीं मिलती। इससे आपके ऊपर सिर्फ जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। 8. Entrepreneurs हमेशा बदलाव को ढूंढते रहते हैं। बदलाव को लाने का प्रयास करते हैं और उसे अपॉर्चुनिटीस के रूप में उजागर करते हैं। 9. मार्केटिंग का उद्देश्य ही होता है, कस्टमर को अच्छी तरह से जानना और समझना त

Rob Walton के अनमोल विचार Rob Walton Quotes in Hindi

Image
                                    1. प्रेसिडेंट की दौड़ में हिस्सा लेने से पहले यह समझ लेना बेहद जरूरी है कि इसमें लगभग प्रत्येक दिन 20 मिलियन डॉलर का बजट बनता है। 2. मेरी धर्मपत्नी कमाल की है। वो उन लोगों में से हैं, जिनके आने पर मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई या जिसने मेरी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए बड़ी मदद की हो। 3. यह वो जगहें है जहां केवल बिजनेस की तूती बोलती है। बिजनेस, राजनीतिज्ञों की जरूरत बन गया है क्योंकि वो ही पैसों पर नियंत्रण रखते हैं और पैसे से ही पावर को काबू में रखा जाता है। 4. अगर आप  दिमाग प्रयोग करते हो, तो आप बीमार नहीं पड़ने वाले। 5. मैंने DC और Dark Horse के लिए काम किया है। 6. मेरे कहने का मतलब है, मेरे लिए सबसे जरूरी चीज imagination है। 7. कीमत तो कीमत है। ये तो इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने पैसे को कहां खर्च करना चाहते हैं। 8. पहली बात तो यह कि कोई भी इंसान जिसका दिमाग ठीक ढंग से काम करता हूं तुरंत के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं करता। 9 . मैंने जो कुछ भी किया है, वो पुरानी मार्वेल कॉमिक के लिए किया है।

Liliane Buttencourt के अनमोल विचार Liliane Buttencourt Quotes in Hindi

Image
                                                          1. किसी भी काम को जितना ज्यादा करने का प्रयास किया जाता है, उतना ही बेहतर और ज्यादा परिणाम प्राप्त होता है। 2. आपकी जिंदगी में एक बच्चा का होना बड़ा ही खूबसूरत होने के साथ-साथ सबसे मुश्किल काम भी है। 3. किसे फैंस के मेल्स की जरूरत है, जब आपके पास इंटरनेट है?

Michael Bloomberg के अनमोल विचार Michael Bloomberg Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं जैसा दिखता हूं, वास्तव में अन्दर से भी  वैसा ही हूं। आपको एक बात बता दूं, मैं बड़ा ही भाग्यशाली इंसान हूं। 2. बदलाव क्या हुआ है, वो ये कि लोगों ने एक साथ काम करना बंद कर दिया है। 3. और क्योंकि आप कौन हो? ये बात कोई मायने नहीं रखती, यदि आप खुद और अपनी आकांक्षाओं पर विश्वास करते हो, तो न्यूयॉर्क में सदैव आपके लिए जगह रहेगी। 4. मुझे लगता है अगर आप लोगों को ध्यान से अवलोकन करें तो जिनके पास कामयाबी के आधारभूत प्लान नहीं है, भले ही वो चाहे बिजनेस में हो या गवर्नमेंट में हो। जो केवल ट्रेंड में चल रही प्रसिद्ध परिवर्तनों के बारे में बातें करता हो। आखिर में, वही looser साबित होता हैं। 5. मेरा मानना है जितना ज्यादा आप लोगों को पैसा देते हो, उतना ही ज्यादा खर्च होगा। और अगर वो इनको खर्च नहीं करते हैं तब वो पैसों को कहीं इन्वेस्ट करते हैं, और इंवेस्ट करना एक अन्य तरीका है नए जॉब को क्रिएट करने का। 6. अमेरिका, पृथ्वी पर सबसे महान देश है। 7. खाली पेट विरोध करना कोई मजाक थोड़ी है। 8. आप यहां नहीं बैठ सकते ... यदि आप सभी चीज

Ajinkya Rahane के अनमोल विचार Ajinkya Rahane Quotes in Hindi

Image
                                    1. जहां विराट अपनी आक्रमकता शब्द से भी व्यक्त करते हैं, वहीं मेरी आक्रमकता केवल मेरी बल्लेबाजी से झलकती है। 2. माहौल जितना अधिक तनावपूर्ण होता है, मैं उतना ही शांत रहने की कोशिश करता हूं। 3. क्रिकेट कई मायनों में दिमागी खेल है। बचपन से ही मैं रोज रात को डायरी लिखता आया हूं। यह आदत मुझे शांत बनाए रखती है। 4. विराट और मेरा टीम में अपनी अपनी जगह है। दरअसल, हमारी बहुत अच्छी दोस्त है। हम दोनों एक दूसरे की बल्लेबाजी के मुरीद हैं। हम दोनों ही खेल का आनंद लेते हैं। शायद इसीलिए हमारी अच्छी पटती है। 5. मैं अपने दिन की शुरुआत 30 मिनट के मेडिटेशन के साथ करता हूं। इससे मुझे अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल करने में काफी मदद मिला है और दिन की प्लानिंग करने  में आसानी हो जाती है। 6. शादी ने मुझे अधिक सामाजिक बना दिया है। पहले मैं बहुत ज्यादा ही शांत रहता था। मैं खुद में ही खोया रहता था। बमुश्किल किसी से बात करता था, राधिका मेरी दुनिया से मुझे  बाहर निकलने में  मदद की... अब मैं मीडिया से भी मुखातिब होने लगा हूं, पहले मैं इंटरव्यू से दूर भागता था।

Jim Rohn के अनमोल विचार Jim Rohn Inspirational Quotes in Hindi

Image
                                1. प्रसन्नता कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे भविष्य के लिए बचा कर रखा जाता है बल्कि यह कुछ ऐसा है जिसे आप वर्तमान के लिए डिजाइन करते हैं। 2. गोल्स और अचीवमेंट्स के बीच का पुल डिसिप्लिन है। 3. टाइम पैसों से कहीं ज्यादा कीमती है; आप और अधिक पैसा कमा सकते हो लेकिन और ज्यादा समय कभी नहीं पा सकते। 4. अपने शरीर की देखभाल करो। यही मात्र वो स्थान है जहां आपको रहना पड़ता है। 5. या तो आप दिन को अपने अनुसार गुजारे या फिर दिन आपको अपने अनुसार गुजारने पर मजबूर करें। 6. कामयाबी, कुछ साधारण से डिसिप्लिन और प्रत्येक दिन प्रेक्टिस करने से ज्यादा और कुछ भी नहीं है। 7. दुखो से बचने के लिए जो दीवार हम अपने चारों तरफ बनाते हैं; वो हमें खुशी से भी दूर कर देती है। 8. हम सभी इन तीन चीजों में से एक चीज को जरूर झेलते हैं: डिसिप्लिन का कष्ट या पछतावा का कष्ट या फिर निराशा। 9. आपको अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। आप अपने हालातों को, परिस्थितियों या हवा के झोंके को नहीं बदल सकते। फिर भी आप खुद में बदलाव ला सकते हैं, यही वो चीज है जिससे हम उ

Dhawal Kulkarni के अनमोल विचार Dhawal Kulkarni Quotes in Hindi

Image
                                    1. बल्लेबाज आमतौर पर गेंद की चमक और गेंदबाज की तकनीक के बारे में बातें करते हैं। वही गेंदबाज कप्तान से अपने विचार साझा करता है। गेंदबाज अक्सर जोड़ी में गेंदबाजी करते हैं। एक गेंदबाज विकेट लेने के लिए, दूसरा रन गति पर अंकुश लगाने के लिए गेंद फेंकता है। 2. अपने शुरुआती दिनों में मैं 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस करता था। अब मैं पूरे दिन मैदान पर ही रहता हूं। एक अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। 3. जब मैं पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुआ था, तब युवराज और हरभजन ने मुझे डोकू को कहकर बुलाना शुरू किया था। 4. मैं कभी आईआईटी में जाने का सपना देखा करता था। 5. मैं अपना क्रिकेट किट लेकर ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचने के लिए रोजाना घंटो की यात्रा करता था। मुझे तीन ट्रेंस बदलनी होती थी। किसी तरह धक्के खाते हुए ट्रेनिंग के लिए पहुंच जाता था। भूख लगने पर वड़ापाव खा लेता था। 6.  मुझे लगता है कि एक गेंदबाज आपको मैच जीता भी सकता है और हरा भी सकता है। 7. एक बार मैं मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेल रहा था। मैं 48 रन बनाकर बैटिंग कर

Sakshi Malik के अनमोल विचार Sakshi Malik Quotes in Hindi

Image
                                    1. कोई भी खेल पूरी प्रतिबद्धता मांगता है। हम खिलाड़ियों की सामाजिक जिंदगी तो मानो खत्म ही हो जाती है। 2. कभी भी आलोचनाओं के डर से खेल छोड़ने का विचार मेरे मन में कभी नहीं आया। 3. कई बार चोटो के कारण मैं परेशान हुई। जब मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी तो आस पड़ोस के लोग कहते थे "यह कुछ नहीं कर पाएगी।" ऐसा कहकर वे मेरे आत्मविश्वास पर चोट करने की कोशिश करते थे, लेकिन यदि मैंने उनकी बात पर ध्यान दिया होता तो आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती। 4. जब आप कुश्ती खेलना शुरु करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि अगले ही दिन से आप जितने लगेंगे। एक लेवल पर पहुंचने के लिए 2 से 3 साल लगते ही हैं। 5. जब मैंने खेलना शुरू किया तो बहुत लोग कहते थे लड़की होकर कुश्ती कर रही है। अब वही लोग आते हैं, मुझे बधाई देते हैं और मेरे साथ फोटो खिंचवाते । 6. जानती थी वो आखरी 3 मिनट मेरी पहचान तय करेंगे। 7. गीता फोगाट(ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला) के लंदन जाने के बाद हम लड़कियों में यह आत्मविश्वास आया था कि हम भी ओलंपिक खेल सकते ह

Brett Lee के अनमोल विचार Brett Lee Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं जिंदगी का आनंद लेने वाला व्यक्ति हूं। मैं हमेशा सफल होना चाहता था, फिर चाहे वो खेल हो, म्यूजिक हो या बिजनेस। 2. मैं मैदान पर अपने भाव को आक्रामक नहीं, प्रतिस्पर्धात्मक कहना चाहूंगा। 3. मैं हमेशा सफल होना चाहता था लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि आप हमेशा जीत नहीं सकते। 4. यदि आप हार गए तो सबसे पहले जाकर विजेता टीम को बधाई देनी चाहिए । यह बात याद रखें बच्चे भी आपको खेलते हुए देखते हैं। 5. म्यूजिक मेरी जिंदगी है। मेरे दोस्त भी कहते हैं, यदि तुम्हें क्रिकेट से दूर रखा जाए तो तुम दुखी हो जाओगे पर म्यूजिक से दूर किया गया तो तुम जी नहीं पाओगे। यह बात हंड्रेड परसेंट सत्य है। 6. मेरा ज्यादातर समय अपने दो भाइयों, पांच दोस्तों और पिता के सोहबत में भी बीतता था। 7. मुझे विश्वास नहीं होता कि भारत में ऐसा नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया में 99.9% नवजात बच्चों के सुनने की क्षमता जांची जाती है। किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उस पर तुरंत काम शुरू किया जाता है। वही भारत में केवल 5% बच्चों के साथ ऐसा होता है। 8. मैं न्यू साउथ वेल्स के वाॅल

Armaan Malik के अनमोल विचार Armaan Malik Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं गिटार के बिना घर से नहीं निकलता। 2. मेरे पेरेंट्स की माने तो मैंने बोलना शुरु करने से पहले ही गुनगुनाना शुरू कर दिया था। 3. प्रोफेशनल गायकी की शुरूआत 10 वर्ष की उम्र से हुई। सा रे गा मा लिटिल चैंप्स के लिए चुने जाते ही मेरी जिंदगी बदल गई। 4. मैंने अपने करियर के दौरान वॉइस ओवर और फिल्मों के डबिंग आर्टिस्ट के रूप में की थी। बचपन से लेकर अब तक 200 से अधिक विज्ञापनों में जिंगल्स और 16 से अधिक फिल्मो जैसे जय हो, चिल्लर पार्टी, तारे जमीन पर अन्य के लिए गा चुका हूं।

Zareen Khan के अनमोल विचार Zareen Khan Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं लड़कियों और महिलाओं से यही कहना चाहूंगी की खूबसूरती का दुबली-पतली देखने से कोई वास्ता नहीं है। हमें किसी खास साइज की होने के बजाए सेहतमंद बनने के बारे में सोचना चाहिए। 2. जब मैं टीनएजर थी। तब मेरा वजन सौ किलो के करीब था।

John Abraham के अनमोल विचार John Abraham Quotes in Hindi

Image
                                    1. हम में से कई लोग सिक्स पैक बना रखे हैं, पर हर कोई फिटनेस आइकॉन नहीं है। क्योंकि सिर्फ अच्छा शरीर होना ही काफी नहीं है आपको दूसरों को अच्छी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना होता है। यदि आप यह काम नहीं कर पा रहे हैं तो आप प्रेरणा स्रोत नहीं है। 2. किसी डांस की शूटिंग के दौरान आपका ध्यान भटक जाए तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, पर एक्शन सीक्वेंस के समय चांस नहीं ले सकते। 3. चोटे मेरे लिए उत्प्रेरक का कार्य करती हैं। जैसे कई लोगों को असफलता कामयाब होने के लिए प्रेरित करता है। वैसे ही मुझे चोट लगती है तो मैं जल्दी ठीक होने के लिए और मेहनत करने लगता हूं।

Zaheer Khan के अनमोल विचार Zaheer Khan Quotes in Hindi

Image
                                    1. अपनी काबिलियत पर भरोसा रखो, अपनी क्षमता का इस्तेमाल करो और कड़ी मेहनत करो:- सफलता और शोहरत आपके पीछे भागेगी। 2. मुझे भीड़ भाड़ से दूर घर पर आराम करना सबसे अच्छा लगता है। 3. जिंदगी में शानदार ढंग से कई भूमिका निभाने के बाद अब आनंद। 4. यदि मैं एक क्रिकेटर न होता, तो मैं एक इंजीनियर होता। 5. मेरे फिटनेस पर हाई स्पीड रनिंग और स्प्रिंट्स के चमत्कारी असर होते हैं। 6. फिलहाल मैं अपने प्रोस्पोर्ट्स नामक एक फिटनेस हब से जुड़ा हूं। अपने करियर के दौरान मैंने कई चोटो का सामना किया है, जिसके चलते मैं समझ सकता हूं कि चोटो का ठीक होना कितना जरूरी होता है। प्रोस्पोर्ट्स के माध्यम से मैं एथलीट को चोटो से बचने का प्रशिक्षण देना चाहता हूं। 7. 12 वीं कक्षा तक में जम कर पढ़ाई करता था, उस समय तो क्रिकेट के बारे में सोचा भी नहीं था। 8. मैं महाराष्ट्र के श्रीरामपुर नामक एक छोटे से कस्बे से आता हूं। किशोरावस्था से ही पूर्व क्रिकेटर सुधीर नायक ने मेरा मार्गदर्शन किया है। आज मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, सब कुछ उन्हीं की बदौलत संभव हो पा

Kriti Sanon के अनमोल विचार Kriti Sanon Quotes in Hindi

Image
                                    1. मैं शुरु से ही बड़े सपने देखने वाली इंसान रही हूं। मैं चाहती थी कि जिंदगी में चाहे जो कुछ भी करूं उस में कामयाबी हासिल हो। 2. मैं कोई भी योजना बनाकर नहीं करती। दरअसल, जब भी किसी चीज की प्लानिंग करती हूं तो उसका कबाड़ हो जाता है। 3. मैं एक सिंपल, मजबूत इरादों वाली दिल्ली की आम लड़की हूं। 4. "लोग कहते हैं तुम से दिल्लीपना झलकता है": मुझे यह सुनकर बहुत अच्छा लगता है। 5. जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है। 6. मैं सबसे अधिक अहमियत कंफर्ट को देती हूं। इसके अलावा मैं लगातार बदलाव करना पसंद करती हूं क्योंकि मैं बहुत आसानी से बोर हो जाने वाली में से हूं। 7. मेरी मां गीत सैनन की ऐसी कई चीजें हैं जो मुझे बेहद पसंद है: वही मेरी रोल मॉडल है। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी(डीयू )में फिजिक्स पढ़ाती हैं। वो हमारे परिवार की पहली ऐसी महिला है जिसने शादी के बाद भी काम करना जारी रखा। हम सभी को उन पर गर्व है। 8. कोई मुझे चाहे जितनी बार कहे मैं "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" और "हम आपके हैं कौन" देख सकती हूं। ये

Arjun Rampal Quotes in Hindi Arjun Rampal के अनमोल विचार

Image
                                    1. जब तक मेरा दिमाग और शरीर सक्रिय है, उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। 2. मैं जिन प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करता हूं; उन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल भी करता हूं। 3. मेरा मानना है कि हर दिन नया और संभावनाओं से भरा होता है। 4. जीने के लिए झूठ बोलना। 5. बतौर कलाकार हम जो किरदार निभाते हैं। जरूरी नहीं है कि वो हमारे वास्तविक रूप को प्रतिबिंबित करें। 6. अलग अलग तरह की भूमिकाएं मेरी अभिनय क्षमता को निखारने का काम करती हैं। साथ ही मुझे हमेशा कुछ न कुछ नया सिखाती हैं।

Marissa Mayer के अनमोल विचार Marissa Mayer Quotes in Hindi

Image
                                    1. जब लोग कंप्यूटर साइंस के बारे में सोचते हैं; लोगों को लगता है कि ये ऐसे लोग हैं जो एक मोटे चश्मे और पाकेट  प्रोटेक्टर्स के साथ पूरी रात कोडिंग करते रहते हैं। 2. जब आपको इनोवेशन की जरूरत लगती है। तभी आपको collaboration की जरूरत पड़ती है। 3. मुझे लगता है कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी बदलाव होता रहता है। जहां नहीं पीढ़ियां जो हमेशा से ही इंटरनेट के साथ पली बढ़ी हैं, उनकी व्यक्तिगत जानकारी को लेकर एक अलग मत है और इसे ही हमें प्राइवेट रखने की जरूरत है। 4. किसी भी चीज को बार बार उपयोग में लाने का माध्यम कम्युनिकेशन है। जरा सोचिए, आप अपने फोन को एक दिन में कितनी बार मेल्स के लिए या टेक्स्ट करने के लिए या मैसेज करने के लिए प्रयोग करते हैं। 5. मैनेजमेंट में चले जाने का मतलब पहले से बड़ी जिम्मेदारी और प्रेरणा स्रोत है। लेकिन इसका ये भी परिणाम है कि मुझे डे टु डे प्रोग्रामिंग  को छोड़ना पड़ा था, जो कि मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था। क्योंकि इसने मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। 6. Geek वो लोग हैं जो किसी ऐसी चीज से प्रेम करते है

Rana Daggubati के अनमोल विचार Rana Daggubati Quotes in Hindi

Image
                                    1. एक ऐसा भी समय था, जब मैं बढ़े हुए वजन से परेशान था। तब मैं विजुअल इफेक्ट कंपनी में काम करता था और उसके लिए हैंडसम दिखने की कोई बाध्यता नहीं थी। 2. मेरा बचपन फिल्मों के आसपास ही बीता है, इसलिए कह सकते हैं कि मैं हमेशा से फिल्म जगत का हिस्सा रहा हूं। बस फर्क इतना था कि तब मैं  अलग भूमिका में था। 3. मैंने शुरूआत फोटोग्राफी से की। फिर वी एफ एक्स का रूख लिया और अंततः अभिनय में हाथ आज़माया। 4. भविष्य में मैं लेखन, निर्देशन और फिल्म निर्माण करना चाहता हूं।