Posts

Showing posts from August, 2017

Michael Schumacher के अनमोल विचार Michael Schumacher Quotes in Hindi

Image
                                                                  1. मैं एक रेसर हूं। मैं चीजों को बिल्कुल आखिरी हद तक ले जाता हूं। लोगों को यह अच्छा लगे या अच्छा ना लगे, मेरे लिए इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। जिस काम को मैंने ठान लिया, मैं उसको पूरा ही करूंगा। 2. रेसिंग जिंदगी है और जिंदगी रिस्क है। 3. केवल अवसत दर्जे का ड्राइवर होना, मेरा ambition कभी नहीं रहा है। यह मेरी स्टाइल नहीं है। 4. पहले, आपको रेस खत्म करनी चाहिए। 5. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आपको कभी भी और किसी भी हालत में हार नहीं माननी चाहिए और आपको हमेशा जंग के मैदान में डटे रहना चाहिए, चाहे वहां केवल जीतने का थोड़ा ही चांस हो। 6. मुझे हमेशा से लगता था कि रिकॉर्ड केवल तोड़ने के लिए बनते हैं। 7. एक बार जब आप किसी चीज़ में पैशन पा लेते हो, तो मोटिवेशन अपने आप वहीं से आता है। 8. टीम में रहकर काम करना अच्छा लगता है और Ferrari में हमेशा ही अच्छा संगठन रहा है। 9. जब आप टीम में शुरूआत करते हो, आप को टीम वर्क करते रहना चाहिए और तत्पश्चात आपको उसके बदले में कुछ मिलता है। 10. मुझे पता है कि मेरी औकात

Deepika Padukone के अनमोल विचार Deepika Padukone Quotes in Hindi

Image
                                  1. अगर मेरी फिल्मों को देखकर मेरे दर्शकों का मनोरंजन नहीं होता है, तो मुझे अवार्ड पाकर कोई खुशी नहीं होगी। 2.  सच कहूं तो मैं उस तरह की इंसान हूं ही नहीं, जो पीछे पलट कर देखूं और अपने अतीत से चिपकी रहूं। 3. मैं अपने काम की बहुत बड़ी आलोचक हूं, शायद ही मैं अपने काम से संतुष्ट होती हूं या उसकी सराहना करती हूं और यही होना भी चाहिए क्योंकि अपना काम तभी अच्छा लगने लगता है, जब बतौर एक्टर आपकी तरक्की रुक जाती है तथा आप एक्टिंग के बारे में और सीखना बंद कर देते हैं। 4. मुझे हमेशा वर्तमान में जीना है। भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना है, भले ही वो निकट भविष्य की ही बात क्यों ना हो! 5. शानदार, भव्य और सफल डेब्यू करने के बाद मुझे भी बुरे दौर से गुजरना पड़ा था। जब मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी। लोग मुझसे कहते रहते हैं कि उन दिनों की बातें नहीं करनी चाहिए लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं आज जो कुछ भी हूं उन फिल्मों के कारण ही हूं। 6. मैं ये नहीं कहती कि अपना बेस्ट कर रही हूं लेकिन प्रयास जरूर करती हूं। 7. मुझे नहीं लगता

Ferruccio Lamborghini के अनमोल विचार Ferruccio Lamborghini Quotes in Hindi

Image
                                  1. "Lamborghini, हो सकता है कि आप ट्रैक्टर बढ़िया से चलाते हो परंतु आप Ferrari को कभी सही ढंग से नहीं चला सकते।" यही वो बात थी जब मैंने तय कर लिया कि मैं एक परफेक्ट कार बनाऊंगा। 2. क्या आप कभी पागलपन की इस हद तक पहुंचे हो....  अपनी बात को सही साबित करने के लिए एक नई कंपनी खोल सको। 3. जब आप सोचना बंद करते हो.. आप के मरने की घड़ी तभी से शुरू हो जाती है। 4. मैंने Ideal मोटर्स कार के बारे में सोचना कभी नहीं छोड़ा.... मुझे बस एक प्लांट बनाने की जरूरत थी, जहां ऐसी कारों का निर्माण कर सकूं। 5. मेकेनिक्स मेरे खून दौड़ता था। 6. आपको कुछ नई चीजों को करने का प्रयास करना चाहिए। 7. Maserati के मालिक,एक बढ़िया इंसान थे। मेरे लिए उनके प्रति ढेर सारा सामान था। उन्होंने भी जिंदगी की शुरूआत मेरी तरह एक गरीब लड़के के जैसे किया था लेकिन मुझे उनकी कारें ज्यादा अच्छी नहीं लगती थी। 8. मुझे अपने दोस्तो की तरह दिल की बीमारी से मरने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 9. तब मैं बहुत छोटा था और मैं बढ़िया ड्राइवर था उसने मेरे पास एक Ferrari,एक Maserati और

Ranveer Singh के अनमोल विचार Ranveer Singh Quotes in Hindi

Image
                                  1. मेरे लिए जो सबसे अधिक मायने रखती है या रखनी चाहिए, वो है एक्शन और कट के बीच का समय। 2. मैंने समझ लिया है कि  चाहे लोग आपकी प्रशंसा करें या आलोचना करें, आपको उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। 3. जो लोग टेढ़ी मेढी चाल चलने वाले होते हैं। उन्हें तो मैं कोसों दूर से पहचान लेता हूं। एनर्जेटिक लोगों से मेरी झटपट दोस्ती हो जाती है। 4. जब मैं एक रोल प्ले कर रहा होता हूं, तो मुझे रणवीर सिंह को पीछे छोड़कर वो इंसान बन जाना पड़ता है जिसका मैं किरदार कर रहा होता हूं। 5. मैं एक एक्टर हूं और सेट पर जाता हूं एक्टिंग करने के लिए। वहां जो मैं करता हूं वही मेरे लिए मुख्य चीज है। 6. मैं उन कलाकारों के बारे में बहुत कुछ पढ़ता रहता हूं, जिन्होंने उपलब्धि हासिल करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। 7. आप खुद को जब दूसरों से बेहतर साबित करते हैं और लोगों से मीठी-मीठी बातें करते हैं तो मैं यही समझता हूं कि आप सही तरह से पेश नहीं आ रहे हैं। 8. मैं अपने अंदर नेगेटिविटी को लाने ही नहीं देता और हमेशा ही प्रयास करता हूं कि पॉजिटिव बना रहूं। 9. मैं सेक

Irrfan Khan के अनमोल विचार Irrfan Khan Quotes inHindi

Image
                                1. गरीबी में जीना एक कला है। 2. मुझे प्रमोशंस पसंद नहीं है और न ही इंटरव्यू देना अच्छा लगता है। मेरे लिए बात करना एक समस्या है और अपने बारे में बात करना तो एकदम बोरिंग लगता है। 3. रिश्तो में भरोसा और मोबाइल में नेटवर्क ना हो, तो लोग गेम खेलने लगते हैं। 4. मेरे साथ अजीब बात ये हुई है कि मैं लोगों का प्यार पाने के लिए एक्टर बना लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोगों के ध्यान का केंद्र बना रहा हूं। मुझे बड़ा अजीब लगता है जब लोग मुझ पर नजर जमाए  रहते हैं। 5. पैसा अगर भगवान नहीं है... तो भगवान से कम भी नहीं है। 6. दरअसल स्वभाव से मैं शर्मीला हूं। मुझे अपने किरदार के पीछे छुपा रहना और उसके जरिए अपने विचारों को जाहिर करना अच्छा लगता है,  तभी तो मेरा किरदार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 7. सिर्फ इंसान गलत नहीं होते.... वक्त भी गलत हो सकता है। 8. मेरे लिए हमेशा टेस्टिंग का समय रहा है। चाहे वो फिल्में रही हो या TV यहां हर चीज की टेस्टिंग की जाती रही है; और अगर चीज लोगों को पसंद आ गई, तो 50 लोगों ने अलग अलग तरीके से रिपीट किया और फिर तो एक एक्टर के तौर पर

Mary Kom के अनमोल विचार Mary Kom Quotes in Hindi

Image
                                  1. जब से महिला मुक्केबाजी को ओलम्पिक में शामिल किया गया है, इस खेल में जान आ गई है। प्रतिभाशाली युवतियों के सामने हुनर दिखाने के मौके बढ़ गए हैं।अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भीड़ बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, इसलिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना भी बेहद मुश्किल हो गया है। 2. कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन, समर्पण की भावना और बेहतरीन प्रशिक्षण सफलता के मूल मंत्र हैं। 3. खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेसिक एजुकेशन बेहद जरूरी है, तभी आप बारीकियों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। 4. ओलम्पिक क्वालीफायर टूर्नामेंट ओलम्पिक से ज्यादा कठिन हो गया है। 5. आप खेलों में अपना अच्छा कैरियर बना सकते हो लेकिन उसके लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। 6. चोट तो मुक्केबाजी का एक हिस्सा है। 7. खेल चाहे कोई भी हो, बेहतर करियर की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब खेल पार्ट टाइम जॉब नहीं रहा। 8. मुक्केबाजी तो मेरे खून में इस तरह से रची बसी है कि मैं सपने में भी उससे दूर होने की नहीं सोच सकती। 9. महान मुक्केबाज मोहम्मद अली मेरे आदर्श हैं। उन्होंने गरीबी से निकलकर

Priyanka Chopra के अनमोल विचार Priyanka Chopra Quotes in Hindi

Image
                                  1. मैं बहुत कम लोगों को अपने दोस्त के तौर पर देखती हूं। 2. मेरे पास इतना वक्त नहीं कि दूसरों के करियर पर ध्यान दूं। 3. मुझे बचपन से ही जीतना पसंद है। मैं जो भी करती हूं, उसमें मैंने अपना बेस्ट ही दिया है। 4. यकीनन मेरे काम को पहचाने जाने के नजरिए से यह बेहतरीन समय चल रहा है और इसका एहसास निश्चित रूप से अद्भुत है। 5. मेरा कोई फेवरेट को-एक्टर नहीं है लेकिन रणवीर के साथ काम करने का अनुभव बड़ा शानदार रहा है। 6. लोग नारीवाद के बारे में क्या समझते हैं, मुझे नहीं मालूम। मैं केवल खुद के बारे में जानती हूं। मेरे विचार से एक औरत द्वारा अपनी पसंद का विकल्प चुनने की क्षमता ही नारीवाद है। उसके लिए क्या अच्छा है और वो क्या करना चाहती हैं, जिसका बस ये फैसला करने में वह सक्षम हों। 7. जोया अगर पुरुष होती, तो भी उनका नाम देश के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में शुमार होता। 8. बहुत लोगों की यही धारणा होती है कि पुरुषों का विरोध या उनसे नफरत करना ही नारीवाद है जबकि यह सच नहीं है। नारीवाद का मतलब नारियों को आजादी देना है, जिसका इतने सालों से पुरूष आनंद लेते

Farhan Akhtar के अनमोल विचार Farhan Akhtar Motivational Quotes in Hindi

Image
                                  1. मेरे ख्याल से पहले आप जिस तरह के संगीत से प्रभावित होते हैं, वही आगे आप का रास्ता तय करता है। गाने अलग-अलग किसी भी शैली के हो, अगर आप उनसे कनेक्ट हो जाते हैं तो वह अच्छे लगते हैं लेकिन आपको स्थाई रूप से वही पसंद आते हैं जिन्हें आप सुनते आ रहे होते हैं। 2. अगर कोई म्यूजिक आपको अच्छा नहीं लग रहा हो और दूसरों को पसंद आता होगा तो इसमें क्या नुकसान है? इसका मतलब यह तो नहीं हो गया कि वो म्यूजिक अच्छा नहीं है। 3. पहले तो मैं अलग-अलग मूड के अनुसार 'द बीटल्स', पिंकी फ्लोरल, द डोर्स के अलावा और भी कई आर्टिस्टों को फालो किया करता था। लेकिन हाल-फिलहाल मुझे सबसे अच्छा डेविड ग्रे का म्यूजिक लगता है और भी कई लोग हैं। 4. अगर आपको कोई स्पीच सुननी हो, और उस स्पीच की भाषा का ज्ञान आपको नहीं हो, तो आप उसे बैठकर नहीं सुन सकते ,क्योंकि आपको समझ में नहीं आएगा कि वह शख्स कर क्या रहा है? एकदम उसी तरह, जैसे बिना सबटाइटल कि आप किसी विदेशी भाषा की फिल्म को नहीं देख सकते लेकिन म्यूजिक आप सुन सकते हैं क्योंकि म्यूजिक वह मैं वो बात होती है  की  लोग उससे कनेक्ट

Kangana Ranaut के अनमोल विचार Kangana Ranaut Quotes in Hindi

Image
                                  1. मेरा मानना है कि दुनिया में एक व्यक्ति के साथ जो होता है, ठीक वैसे ही दूसरे के साथ नहीं हो सकता। अतः मैं कहना चाहूंगी कि घर पर बैठकर चमत्कार होने की उम्मीद ना करें। अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए घर से बाहर निकले और कुछ करें। 2. अपने अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकती हो कि मैं अभिनय करने की जितनी कम कोशिश करूंगी, उतनी ही बेहतर अदाकारा बनूंगी। 3. मैं ऐसे लोगों के साथ सहज नहीं रह पाती, जो खुद को मेरा फैन कहते हैं। आप मेरे बारे में कुछ भी नहीं जानते। आपने सिर्फ मुझे फिल्मों में काम करते देखा है। 4. अभिनय का अर्थ है जिंदगी जीना और अनुभव प्राप्त करना।  5. मैंने बी ग्रेड फिल्मों से शुरुआत की और आज देश की नंबर वन अभिनेत्री हूं; जबकि अन्य अभिनेत्रियां जिन्हें आप मेरे समकालीन कह सकते हैं। उस तरह आगे नहीं बढ़ी जबकि उनकी शुरुआत मुझसे बेहतर हुई थी। 6. अब मुझे ऐसे किरदार मिल रहे हैं, जिनके मैं लायक हूं। 7. लोग आपका दोस्त या गॉडफादर बनकर आपके पास आते हैं लेकिन जल्दी आप को यह एहसास हो जाता है, कि यहां फ्री में कुछ भी नहीं है। वो आपसे हर चीज क

Navjot Singh Sidhu के अनमोल विचार Navjot Singh Sidhu Quotes in Hindi

Image
                                  1. बिना जोखिम कुछ नहीं मिलता और जोखिम वही उठाते हैं जो साहसी होते हैं। 2. प्रेम परिचय का पहचान बना देता है,  विराने को गुलिस्तान बना देता है,  मैं आप बीती कहता हूं गैरों की नहीं  प्रेम इंसान को भगवान बना देता है। 3. वो दरिया ही नहीं जिसमें नहीं रवानी, जब जोश ही नहीं तो फिर किस काम की जवानी। 4. वो काठ के योद्धा होते हैं जिन्हें डर नहीं लगता। मेरा डर मुझे जागरूक रखता है। 5. इस दुनिया में जितने भी चमत्कार है वह विचारों के हैं। इन्हें गिरा डालो तो यह इंसान को हैवान बना देते हैं। और इन्हें उठा डालो यह इंसान को भगवान बना देते हैं। 6. सभी को सभी कुछ हासिल नहीं मिलता;  नदी की हर लहर को साहिल नहीं मिलता;  ये दिल वालों की दुनिया अजब है  दोस्तों इसका किसी से दिल नहीं मिलता, कोई दिल से नहीं मिलता। 7. नाम को खो दोगे तो किधर जाओगे और पहचान ही खो दोगे तो बिखर जाओगे। 8. मैंने तो कभी कहा ही नहीं है, मुझमें त्रूटियाँ नहीं है, मुझमें खामियां नहीं है, मुझमें बुराइयां नहीं है; इंसान गलतियों का पुतला है और उन चीजों का इस्तकबाल करना कोई बुरी बात नही

Munshi Premchand के अनमोल विचार Munshi Premchand Quotes in Hindi

Image
                                      1. चापलूसी का जहरीला प्याला आपको तब तक नहीं नुकसान पहुंचा सकता जब तक कि आपके कान उसे अमृत समझ कर पी ना जाए। 2. आकाश में उड़ने वाले पंछी को भी अपना घर याद आता है। 3. कार्यकुशलता की व्यक्ति को हर जगह जरूरत पड़ती है। 4. चोर केवल दंड से नहीं बचना चाहता, वह अपमान से भी बचना चाहता है। वह दंड से उतना नही डरता है ,जितना कि अपमान से। 5. खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है, जीवन नाम है, आगे बढ़ते रहने की लगन का। 6. दौलतमंद आदमी को जो सम्मान मिलता है, वह उसका नहीं, उसकी दौलत का सम्मान है। 7. जीवन का वास्तविक सुख, दूसरों को सुख देने में है; उनका सुख लूटने में नहीं। 8. आत्मसम्मान की रक्षा हमारा सबसे पहला धर्म है। 9. सफलता दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है। 10. यश त्याग से मिलता है, धोखाधड़ी से नहीं। 11. जिस तरह सुखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह भूख से बावला मनुष्य जरा जरा सी बात पर तिनक जाता है। 12. नमस्कार करने वाला व्यक्ति विनम्रता को ग्रहण करता है और समाज में सभी के प्रेम का पात्र बन जाता है। 13. लिखते तो वह लोग हैं, जिनके

Roger Federer के अनमोल विचार Roger Federer Quotes in Hindi

Image
                                1. मैं बहुत सकारात्मक सोच वाला इंसान हूं, और जहां तक मुझे लगता है कि इस प्रकार की सोच मुझे मुश्किल हालातों में ज्यादा मदद करती है। 2. जब आप जिंदगी में कुछ बढ़िया करते हो, आप उस काम को करना नहीं छोड़ना चाहते और मेरे लिए मेरा सबसे बढ़िया काम टेनिस है। 3  मैं एक टेनिस प्लेयर होने के नाते जिस भी स्थान पर था, उसमें खुश था। मैं जब हारता था तब भी शिकायत करता था। मैं जब जीतता था तब भी शिकायत करता था। और सच में मुझे कमिया निकालना अच्छा लगता है, मैं भी  फुटबॉल जीत बहुत खेलता था और उसमे टीक नहीं सका क्योंकि मैं हमेशा गोलकीपर को दोष देता था। 4. आप सदैव जीतना चाहते हो। यही तो वो कारण है जिसकी वजह से आप टेनिस खेलते हो क्योंकि आप खेलों को पसंद करते हो और प्रयास करते हो कि जो भी खेल खेले, उसमें सबसे बढ़िया करो। 5. आपको एक बात बता दूं, मैं केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं खेलता। 6. हम हमेशा सारी चीजों को लेकर सहमत नहीं हो सकते। 7. आपको कभी-कभी मानना पड़ेगा कि उस दिन विपक्षी ने खिलाड़ी आपसे बेहतर खेला था। 8. स्पष्ट रूप से, जब आप सब कुछ जीतते हो तो सब बढ

Tarun Sagar के अनमोल विचार Tarun Sagar Quotes in Hindi

Image
                                  1. पैर से अपाहिज एक भिखारी हमेशा प्रसन्न और खुश रहता था। किसी ने पूछा "अरे भाई! तुम भिखारी हो, लंगड़े भी हो, तुम्हारे पास कुछ भी नहीं है फिर भी तुम इतने खुश रहते हो"। क्या बात है? वह बोला, "बाबूजी! भगवान का शुक्र है कि मैं अंधा नहीं हूं भले ही मैं चल नहीं सकता, पर देख तो सकता हूं मुझे जो नहीं मिला मैं उसके लिए प्रभु से कभी कोई शिकायत नहीं करता बल्कि जो मिला है उसके लिए धन्यवाद जरूर देता हूं" यही है दुख में से सुख खोजने की कला। 2. पुत्र चार तरह के होते हैं। एक, लेनदार पुत्र- पिछले जन्म का लेनदार था पुत्र होकर गया। अब उसे पढ़ाओ, लिखाओ, युवा करो उसका लेनदेन पूरा होगा और वह  चल बसेगा। दूसरा, दुश्मन पुत्र- पिछले जन्म का दुश्मन भी पुत्र होकर आ जाता है। ऐसा पुत्र कदम-कदम पर दुख देता है। तीसरा, उदासीन पुत्र ऐसा पुत्र मां-बाप को ना सुख देता है ना दुख। बस कहने को पुत्र होता है। चौथा, सेवक पुत्र- पिछले जन्म में तुमने किसी की सेवा की, वही तुम्हारा पुत्र बनकर आ गया। ऐसा पुत्र मां-बाप को बड़ा सुख देता है। 3. दस गाय दान करना बड़ा पुण्य

Shirdi Sai Baba के अनमोल विचार Shirdi Sai Baba Quotes in Hindi

Image
                                1. जैसा इंसान का चरित्र होता है, वैसे ही उसके मित्र होते हैं। 2. प्यार लोगों को करीब लाता है.. नफरत दूर ले जाती है। 3. जिसका का चरित्र अच्छा है, उसके अच्छे मित्र होंगे और जिसका चरित्र बुरा है, उसके इर्द-गिर्द अपने आपको मित्र कहने वाले उसके शत्रु ही घूमते रहते हैं। 4. स्वार्थी मत बनो। मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमाओ। पैसे के पीछे मत भागो। 5. सच्चे और अच्छे मित्र इंसान को सदा अच्छी सलाह देते हैं। उसे बुरे रास्ते पर चलने से रोकते हैं लेकिन मित्र का चोला पहना हुआ शत्रु उसे बहकाता है, बहलाता है, भटकाता है, गलत रास्ते पर जाने की सलाह देकर काम करने के लिए उकसाता है और एक दिन इंसान अपने मित्र रुपी जाल में फंस जाता है। 6. ईश्वर को पाने की कोशिश करते रहो; भला होगा। 7. जो दूसरों को धोखा देता है, वह नहीं जानता कि उसे धोखा देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यही तो मालिक का न्याय है। 8. जहां विश्वास होता है ..वहीं विश्वासघात भी। 9. जो बोयेगा वही तो काटेगा इसलिए अच्छे कर्म करो, परमात्मा पर ध्यान दो, मोह माया के जाल में मत फंसो। और संमार्ग पर चलते र

Anupam Kher के अनमोल विचार Anupam Kher Motivational Quotes in Hindi

Image
                                  1. मैं ऐसे घर में पैदा हुआ जहां पर मेरे पिताजी की तनख्वाह ₹90 थी। मेरे फादर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में क्लर्क थे और 14 लोगों का परिवार था। 2. अगर एक लंगोटी धारण करने वाला बिना किसी अस्त्र-शस्त्र के देश को आजाद करा सकता है.... तो कुछ भी हो सकता है। 3.  लोग कहते हैं की एक्टर पैदाइशी होते है, पैदा होने से पहले ही उनके अंदर एक्टिंग के जीन्स आ जाते हैं। ये सब बकवास है। कोई भी इंसान एक्टर कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग करके बनता है 4. मैंने अपनी जिंदगी की नींव अपने failures पर रखी है। मुझे लगता है कि असफलता सबसे बढ़िया टीचर है इसलिए मुझे अपनी जिंदगी के सारे असफलता के किस्से याद है। 5. जिंदगी आपको कभी कभी ऐसे मुकाम पर लाती है, जहां आपको अपनी ताकतों का अंदाजा होता है या फिर आपको अपनी कमजोरियों का अंदाज होता है। 6. भगवान हमेशा आपको कुछ बड़ा देने से पहले आपका एक टेस्ट लेता है। 7. अगर आपको अपनी हिम्मत का एहसास करना है तो हर उस टेस्ट से गुजरीये , जो आपको थोड़ा डराये। 8. जब आप बहुत गरीब होते हैं तो सबसे सस्ती चीज आपके लिए खुशी होती है। 9. छोटे शहरों में स

Friedrich Nietzsche के अनमोल विचार Friedrich Nietzsche Quotes in Hindi

Image
                                  1. अगर आपको अपने "क्यों" का जवाब पता है, आप किसी ना किसी तरह से अपने जीवन का यापन कर सकते हो। 2. किसी के बारे में ज्यादा बात करने का मतलब यह भी होता है कि आप उनके बारे में कुछ छिपा रहे हो। 3. वह जो एक दिन उड़ना चाहता है। पहले उसे चलना और दौड़ना सीखना चाहिए और फिर चढ़ाना और नृत्य करना सीखना चाहिए। कोई अचानक से नहीं  उड़ने लगता। 4. आप जो वास्तव में हो, वो ही बनो। 5. महान लोग अपने आप से झूठ बोलते हैं और झूठा व्यक्ति केवल दूसरों से झूठ बोलता है। 6. लोग पानी को कीचड़ युक्त(मैला) करते हैं ताकि आपको यह गहरा लगे। 7. एक सोच की तरह एक अवसर भी; हमें बना सकता है और बर्बाद भी कर सकता है। 8. आखिर में, बस हमारी एक ही इच्छा होती है कि हम ऐसी कोई इच्छा ना करें जो हमें अच्छी लगती हो। 9. शायद मैं उन लोगों को समझता हूं जो केवल अकेले हंसते है, क्योंकि उन्होंने अकेले ही अपने कष्टों को झेला है। जिसकी वजह से उन्होंने अकेले हंसने की आदत विकसित कर ली है। 10. चुप्पी साधना बुरी बात है। सारी सच बाते, जो छुपायी जाती हैं, वो विष बन जाती है। 11. दु

Kapil Sharma के अनमोल विचार Kapil Sharma Quotes in Hindi

Image
                                  1. मैं एक टाइम पे एक चीज पर फोकस करता हूं। 2. इंसान को अपनी strength के बारे मे उससे बेहतर कोई नहीं जानता। 3. कुछ करने के लिए जब आप सोच लेते हो और genuinely confidence हो...Overconfidence नहीं हो; तो चीजें सही समय पे सही जगह पे करो तो चीजें होती हैं। 4. मैंने जब शुरू किया था तब मैंने एक सीरियस थिएटर के रूप में शुरू किया था, जो लोगों को आज तक पता नहीं है। Comedy मेरे साथ accidentally हुई। 5. फिल्मों के बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था, मुझे सिंगिंग करने का शौक था। 6. मैं हर एक चीज से सीखता हूं। मैं हर एक चीज का observations करता हूं लेकिन copy नहीं करता। 7. हमारे स्कूल में एक जन्माष्टमी का फंक्शन होता था और एक गुरु नानक देव साहब का होता था। मैं उसमे साल में दो बार भजन गाता था। 8. मेरा हमेशा से यह मानना है कि जो आदमी कॉमेडी करते हैं, वो हमेशा आम लोगों में से ही निकलते हैं। शायद जैसा मैंने आज तक देखा है क्योंकि कभी भी बहुत बड़े बिजनेसमैन का लड़का कॉमेडी नहीं कर पाएगा। 9. आसानी से कुछ भी नहीं होता, हर चीज के लिए मेहनत लगती है। लोगों को