Atal Bihari Vajpayee के अनमोल विचार Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes in Hindi

                                   
    
1. सूर्य एक सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। मगर ओस भी तो एक सच्चाई है, यह बात अलग है कि  क्षणिक है।

2. जलना होगा, गलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।

3. पेड़ के ऊपर चढ़ा आदमी; ऊंचा दिखाई देता है। जड़ में खड़ा आदमी, नीचा दिखाई देता है। न
आदमी ऊंचा होता है, न नीचा होता है; न बड़ा होता है, ना छोटा होता है। आदमी सिर्फ आदमी होता है।

4. हराम में भी राम होता है।

5. किसी संत कवि ने कहा है कि मनुष्य के ऊपर कोई नहीं होता; मुझे लगता है कि मनुष्य के ऊपर उसका मन होता है।

6. मैं अटल हूं.....
मैं बिहारी भी हूं।

7. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

8. पड़ोसी कहते हैं कि एक हाथ से ताली नहीं बजती, हमने कहा की चुटकी तो बज सकती है।

9. मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते; न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं।

10. आपका मित्र बदल सकता है लेकिन पड़ोसी नहीं।

11. आदमी को चाहिए कि वह  परिस्थितियों से लड़े; एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।

12. मनुष्य का जीवन अनमोल निधि है। पुण्य का प्रसाद है। हम केवल अपने लिए न जिएं, औरों के लिए भी जिए ।जीवन जीना एक कला है। एक विज्ञान है दोनों का समन्वय आवश्यक है।

13. आदमी की पहचान उसके धन या आसन से नहीं होती; उसके मन से होती है। मन की फकीरी पर कुबेर की संपदा भी रोती है।

14. कपड़ों की दूधिया सफेदी जैसे मन की मलिनता को नहीं छिपा सकती।

15. जो जितना ऊंचा होता है; उतना ही एकाकी होता है। हर बार को स्वयं ही ढोता है, चेहरे पर मुस्कान चिपका; मन ही मन में रोता है।

16. ऐसी खुशियां जो हमेशा हमारा साथ दें। कभी नहीं थी, कभी नहीं है और कभी नहीं रहेंगी।

17. पृथ्वी पर मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है, जो भीड़ में अकेला और अकेले में भीड़ से घिरे होने का अनुभव करता है।

18. टूट सकते हैं मगर झुक नहीं सकते।


Comments

Avneesh said…
Nice thinking

Popular posts from this blog

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

Kabir Das के अनमोल विचार Kabir Das Some Thought Provoking Quotes in Hindi