Posts

Showing posts from May, 2020

मरने से पहले रावण ने लक्ष्मण को बताई थीं ये 3 बातें.....

Image
                            श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध को सत्य व असत्य का संघर्ष माना जाता है। इसमें रावण की पराजय हुई लेकिन उसने मरते समय लक्ष्मण को व्यवहार और नीति की अनेक बातें बताईं।  रामायण में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध को सत्य व असत्य का संघर्ष माना जाता है। इसमें रावण की पराजय हुई लेकिन उसने मरते समय लक्ष्मण को व्यवहार और नीति की अनेक बातें बताईं।  रावण ने अधर्म और पाप की राह पर चलना स्वीकार किया लेकिन वह अत्यंत विद्वान और पराक्रमी भी था। उसकी कूटनीति और आतंक से उस जमाने के बड़े-बड़े शासक कांपते थे।  श्रीराम ने स्वयं लक्ष्मण से कहा था कि वे रावण से राजनीति और संसार से जुड़े उसके अनुभव सुनें। लक्ष्मण ने आज्ञा का पालन किया और रावण के सिरहाने की ओर खड़े हो गए। ...परंतु रावण ने कुछ नहीं कहा। तब श्रीराम ने उन्हें कहा कि वे रावण के पैरों की ओर खड़े हों, क्योंकि उन्हें रावण से ज्ञान प्राप्त करना है।  जिससे ज्ञान प्राप्त करना हो उसके पैरों की ओर स्थान ग्रहण करना चाहिए।  लक्ष्मण ने ऐसा ही किया।  उस समय रावण ने उन्हें जीवन की 3 प्रमुख बातें बताईं।  1- रावण

महाभारत से आयु बढ़ाने की शिक्षा

Image
                            जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु होना तो तय है। कौन कितने दिन जीवत रहेगा ये सब ईश्वर पहले ही तय कर चुका होता है लेकिन शास्त्रों में ये भी कहा गया है, कि हमारे कर्म आयु में परिवर्तन कर सकते हैं। बुरे कर्म शीघ्र मृत्युु का कारण बनते हैं, तो वहीं अच्छे कर्मो से व्यक्ति अपनी आयु बढ़ा सकता है। आचार्य लक्ष्मीनरायण शास्त्री ने महाभारत के दौरान महात्मा विदुर द्वारा हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र को बताई गई छह नीतियों का वर्णन किया, जो आज भी अपनाई जाएं, तो मनुष्य अपनी आयु बढ़ा सकता है।   कम बोलें -  जो व्यक्ति ज्यादा बोलता हैं, उनकी आयु कम होती है। अधिक बोलने वाले का सम्मान और जीवन दोनों ही कम होता है। ऋषि मुनियों की आयु लंबी होने की एक वजह यह भी मानी जाती है कि वह कम बोला करते थे।  न करें अभिमान -  अभिमान मनुष्य की आयु को कम करता है। जिस व्यक्ति में यह अहंकार आ जाता है कि जो है वही और दूसरों का अपमान करने लगता है, उसका असमय ही अंत होता है। कंस और रावण भी अपने अहंकार के कारण ही असमय मारे गए थे।   क्रोध पर रखें काबू -  मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्म

देशभक्ति मोटिवेशनल अनमोल वचन ( Patriotic Motivational Quotes in Hindi)

Image
                            1. शहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगे,  भारत की इस आजादी की कभी शाम नही होने देंगे । 2. आओ झुक कर सलाम करें उन्हें ... जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है;  खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है! 3. मुकम्मल है इबादत और मैं वतन ईमान रखता हूं,  वतन के शान की खातिर हथेली पर जान रखता हूं!  क्यों पढ़ते हो मेरी आंखों में नक्शा किसी और का,  देशभक्त हूं, दिन में हिंदुस्तान रखता हूं!!  हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय हिन्द, जय भारत 4. कुछ नशा तिरंगे की आन का है  कुछ नशा मातृभूमि के मान का है  हमने इस स्थान पर तिरंगे को लगाया  हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को  ऐसा नशा ही हिंदुस्तान की शान का है। 5. गंगा, यमुना, यहां नर्मदा  मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,  शांति प्रेम की देता शिक्षा,  मेरा भारत सदा सर्वदा. 6. आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,  तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है! 7. उस धरती पे मैने जनम लिया, ये सोच के मैं इतराता हूँ  भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूं। 8. वो ज़िन्दगी ही क्या जिसमें देशभक्ति न