Navjot Singh Sidhu के अनमोल विचार Navjot Singh Sidhu Quotes in Hindi

                                 

1. बिना जोखिम कुछ नहीं मिलता और जोखिम वही उठाते हैं जो साहसी होते हैं।

2. प्रेम परिचय का पहचान बना देता है,
 विराने को गुलिस्तान बना देता है,
 मैं आप बीती कहता हूं गैरों की नहीं
 प्रेम इंसान को भगवान बना देता है।

3. वो दरिया ही नहीं जिसमें नहीं रवानी,
जब जोश ही नहीं तो फिर किस काम की जवानी।

4. वो काठ के योद्धा होते हैं जिन्हें डर नहीं लगता। मेरा डर मुझे जागरूक रखता है।

5. इस दुनिया में जितने भी चमत्कार है वह विचारों के हैं। इन्हें गिरा डालो तो यह इंसान को हैवान बना देते हैं। और इन्हें उठा डालो यह इंसान को भगवान बना देते हैं।

6. सभी को सभी कुछ हासिल नहीं मिलता;
 नदी की हर लहर को साहिल नहीं मिलता;
 ये दिल वालों की दुनिया अजब है
 दोस्तों इसका किसी से दिल नहीं मिलता, कोई दिल से नहीं मिलता।

7. नाम को खो दोगे तो किधर जाओगे और पहचान ही खो दोगे तो बिखर जाओगे।

8. मैंने तो कभी कहा ही नहीं है, मुझमें त्रूटियाँ नहीं है, मुझमें खामियां नहीं है, मुझमें बुराइयां नहीं है; इंसान गलतियों का पुतला है और उन चीजों का इस्तकबाल करना कोई बुरी बात नहीं है

9. तलवारों की धारो पर इतिहास हमेशा बनता है,
 जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।

10. सोने में सुगंध नहीं, गन्ने में फूल नहीं;
 चंदन में फल नहीं होता, राजा दीर्घायु  नहीं होता;
 विद्वान के पास धन नहीं होता, किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता;
 कहीं जमीन तो कहीं आसमान नहीं मिलता।

11. लीडर कमजोरी को ताकत में तब्दील करता है, राह की बाधा को सफलता की सीढ़ी बनाता है और हार को जीत में तब्दील करता है। यही लीडरशिप है इस से बड़ी कोई लीडरशिप नहीं है।

12. जिद्दी होना एक तरफ बुरा है, तो दूसरी तरफ अच्छा भी है। जिद्दी होने से इच्छाशक्ति पनपती है।

13. जब आपकी कोई आलोचना करें तो यह हमेशा याद रखना। आम के पेड़ को पत्थर मारते हैं लोग, नीम के पेड़ को कोई पत्थर नहीं मारता।

14. मंजिले उनको मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है;
 पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

15. नौजवान कहता है दरिया हैं हम; हमें अपना हुनर मालूम है, गुजरेंगे जिधर से रास्ता हो जाएगा।

16. कांटो में रहकर भी फूलों की तरह महकना सीखो,
 कीचड़ में रहकर भी दोस्तों कमल की तरह खिलना सीखो,
 जो परिस्थितियों से घबरा जाए वह लौहपुरुष नहीं हो सकता,
 राख में रहकर भी अंगारों की तरह दहकना सीखो।

16. जो पर्वतों से टकरा जाए उसे तूफान कहते हैं और, जो तूफान से टकरा जाए उसे युवान कहते हैं।

17. सत्य चाहे सरकटा हो कदम पीछे नहीं करता।

18. नजर बदली नज़ारे बदले, कश्ती बदली किनारे बदले।

19. आदमी घोड़े से गिरकर उठ सकता है लेकिन अपनी नज़रों से गिरकर कभी नहीं उठ सकता।

20. पेड़ फल से, इंसान कर्म से और कोयल अपने कुकू से जानी जाती है।

21. कुत्ता इंसान को काटे तो न्यूज़ नहीं आती, पर वही इंसान कुत्ते को काटे तो न्यूज़ आ जाती है।

22. मन से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

23. कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

24. मन जीते, जग जीते।

25. दुनिया में सबसे बड़ा रोग,
 मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग।

26. मेरी किसी और से कोई प्रतियोगिता नहीं है, मेरी अपने आपसे प्रतियोगिता है।

Comments

Popular posts from this blog

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

Kabir Das के अनमोल विचार Kabir Das Some Thought Provoking Quotes in Hindi