Varun Dhawan के अनमोल विचार Varun Dhawan Quotes in Hindi

                                 

1. कभी-कभी आपको समझना पड़ता है, हर कोई आपका चाहने वाला नहीं होता।

2. सफलता का सही मतलब फिल्म का सफल होना नहीं है बल्कि उस प्रक्रिया के दौरान आप कितना इंजॉय करते हो, वो है।

3. फिल्म का बजट सबसे अहम है। लेकिन ये फिल्म की किस्म पर निर्भर करता है। स्टोरी और स्क्रिप्ट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इसमें कोई शक नहीं; लेकिन "अलग तरह की फिल्म" सही बजट में बनानी चाहिए। इसलिए सही बजट का आकलन जरूरी है। फिल्म के ओवरबजट होने पर इरादों पर पानी फिर सकता है।

4.  दर्शक सही होते हैं। एक अच्छी फिल्म को कामयाब और खराब फिल्म को नाकाम बनाने की ताकत दर्शक के पास ही होती है।

5. हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं। चाहे वह छोटी बजट हो या बड़ी बजट। सब स्क्रिप्ट पर डिपेंड करता है।

6. मैं हर फिल्म को उसकी कहानी के हिसाब से अप्रोच करता हूं क्योंकि मैं हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहता हूं लेकिन मेरी पसंद सीमित हो सकती है इसलिए कई बार लोगों की परवाह नहीं भी करता हूं।

7. अगर मैं किसी शख्स के साथ कुछ दिनों तक रह लूं तो उसकी तरह परफार्म कर सकता हूं, उसकी जगह ले सकता हूं।

8. मैं जानता हूं कि आज कामयाबी आपके साथ है तो कल नहीं रहेगी। यहां आने वाला हर दिन आप की दिशा और दशा बदलने की ताकत रखता है।

9. कोई भी फिल्म कारगर तभी होती है, जब उसकी कहानी अच्छी हो।

10. मैं वो इंसान हूं, जो सेट पर सबसे पहले आता है और जाता है सबसे बाद में।

11. दर्शकों को अपनी फिल्म देखने के लिए राजी कर पाना एक्टिंग से जुड़ा सबसे कठिन पहलू है, क्योंकि हम फिल्मे लोगों के मनोरंजन करने के लिए बनाते हैं।

12. सुपरस्टार या बेस्ट स्टार भला कौन नहीं बनना चाहता लेकिन समय बदल चुका है। अगर फिल्म अच्छी बनी है, तो चलती है। नहीं अच्छी बनी तो जाहिर है; नहीं चलेगी।

13. मैं अपनी कामयाबी को गंभीरता से नहीं लेता।

14. मुझे युवाओं का रोल मॉडल बनना है और उनके लिए फिल्मे बनाना अच्छा लगता है।

15. मेरी बस इतनी ही चाहत है कि मेरा परफार्मेंस देखकर दर्शकों को खुशी मिले। परिवर्तन अटल है। इसलिए मुझे खुद को और बेहतर बनाना पड़ेगा।

16. मैं नहीं चाहता कि लोग मेरी इमेज तय करें। मैं किसी एक दायरे में बधकर काम नहीं करना चाहता।

17. मुझे लगता है कि आपकी पहली फिल्म आने के बाद से दर्शक पर निर्भर करता है कि आप यहां टिकने वाले हैं या नहीं। इसलिए मुझे फिल्मी बैकग्राउंड वाली बातों में विश्वास नहीं है।

18. रितीक रोशन जब डांस करते हैं, तो उनकी अपनी स्टाइल होती है। लोग उनकी स्टाइल में तो डांस कर सकते हैं लेकिन उनकी टक्कर का नहीं।

19. ये तो व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करता है। कुछ लोग एकदम ओपन जिंदगी जीते हैं। उनकी जिंदगी की कोई बात छुपी नहीं रहती, मैं इसमें यकीन नहीं रखता। मेरी निजी जिंदगी अलग है, जिसमें मैं कोई खलल नहीं चाहता।

20. मैं अपने आप का नहीं, अपने काम और परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करता हूं।

21. प्रोफेशन के हिसाब से कुछ मामलों में आकर्षण जरूरी है, पर बतौर एक्टर सबसे ज्यादा अहम  बात एक्टिंग है।

22. मैं भी इंसान हूं, जवान हूं, साफगोई  हूं, लिहाजा जाहिर है, किसी न किसी लड़की से प्यार में पडूंगा। वैसे इतना पक्का है कि जब भी ऐसी स्थिति आएगी और मैं शादी का प्लान करुंगा, सब को बताऊंगा।

23. मैंने अच्छी तरह सीख लिया है कि आलोचना के साथ कैसे निपटा जाता है। मैं उस पर उग्र नहीं होता। न हीं सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं पर कॉल करता हूं।

24. मुझे तो लगता है कि सफल होने से कहीं ज्यादा अधिक कठिन है सफलता को बनाए रखना। और उससे भी कठिन है, उस सफलता को और ऊंचाइयों पर ले जाना।

25. बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का केवल यही मतलब नहीं है की फिल्म ने कितने पैसे कमाए। मेरी लिए उन आंकड़ों का मतलब ये है कि कितने लोगों ने टिकट  कटाकर उस पर फिल्म देखा।





Comments

Popular posts from this blog

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Nawazuddin Siddiqui के अनमोल विचार Nawazuddin Siddiqui Quotes in Hindi