Shiv Khera के अनमोल विचार Shiv Khera Quotes in Hindi

                                   


1. अगर आपने कभी भी कार्य-योजना( Action Plan) की शुरुआत नहीं की है तो यह तीन चीजें आपकी मदद करती हैं: (a)आप क्या पाना चाहते हैं?
(b)आप कैसे पाना चाहते हैं?
(c)आप इसे कब पाना चाहते हैं?

2. बेचना जीत-जीत या हार-हार का खेल है।

3. दुनिया सिर्फ परिणामों को पुरस्कृत करती है, कोशिशो को नहीं।

4. जिंदगी में कभी-कभी अच्छा करने के लिए कठोर बनना पड़ता है।

5. कई बार जिंदगी में क्या हम ही अपने सबसे बड़ी समस्या नहीं बन जाते हैं?

6. जब तक नजर लक्ष्य पर होती है,
आपको मुसीबते  दिखाई नहीं देती और,
जब  नजरे लक्ष्य से हटती है,
मुसीबतें ही मुसीबतें दिखाई देती है।

7. सेल्स; 90% अपने उत्पाद पर विश्वास और 10% बेचने का तरीका।

8. सफलता उससे नहीं मापी जाती कि हम दूसरों के मुकाबले कैसा कर रहे हैं; बल्कि सफलता उससे मापी जाती है कि हम अपनी क्षमता के मुताबिक कैसा कर रहे हैं।

9. सकारात्मक विचार सफलता तय करते हैं।

10. जीतने वाले वो काम करने की आदत बना लेते हैं? जो हारने वाले करना नहीं चाहते।

11. अगर हम हल का हिस्सा नहीं है, तो हम समस्या है।

12. जीतने वाले फायदे देखते हैं, हारने वाले नुकसान।

13. दुष्टो की सक्रियता समाज को कभी नहीं बर्बाद करती बल्कि सदैव अच्छे लोगों की निष्क्रियता समाज को बर्बाद करती है।

14. अपना एक सपना होना चाहिए, यह अदृश्य को देखने की काबिलियत है। अगर आप अदृश्य देख सकते हो तो आप नामुमकिन को मुमकिन भी कर सकते हैं।

15. विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

16. पैसा, लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सबसे बड़ा स्रोत है।

17. जब आपकी सही सोच, सही कार्य के साथ मिलती हैं तो उसका परिणाम सफलता है।

18. जिसका भी उधार ले उसे समय पर चुका दें क्योंकि इससे आपके प्रति लोगो विश्वास बढ़ता है।

19. कुदरत बड़ी समझदार और मेहरबान है क्योंकि उसने इंसान को सोचने की क्षमता के रूप में सबसे बड़ा तोहफा दिया है, लेकिन अफसोस की बात है कि बहुत कम ही लोग इस महान तोहफे का पूरा इस्तेमाल कर पाते हैं।

20. जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते हैं बल्कि वे चीजों को अलग तरीके से करते हैं।

21. हिम्मत का मतलब डर का ना होना नहीं है बल्कि डर पर काबू पाना है।

22. बातचीत करने से भागना: आपको इसके लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

23. दुनिया हमें वैसी नहीं दिखती, जैसी कि वह है बल्कि वैसी दिखती है, जैसे हम हैं।

24. जीतने वाले बोलते हैं कि "मुझे कुछ करना चाहिए" जबकि हारने वाले बोलते हैं कि "कुछ होना चाहिए"।

















Comments

Popular posts from this blog

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

Kabir Das के अनमोल विचार Kabir Das Some Thought Provoking Quotes in Hindi