Narendra Modi के अनमोल विचार Narendra Modi Unorthodox Quotes in Hindi

                                     

1. मैं आरोपों के खिलाफ हूं। आलोचना और आरोपों में बहुत अंतर है। आलोचना करने के लिए आपको शोध करना पड़ेगा, आपको चीजों की तुलना करनी पड़ती है, आपको जानकारी और तथ्य इकट्ठे करने पड़ेंगे। तभी आप आलोचना कर सकते हों, लेकिन कोई भी आज परिश्रम करने को तैयार नहीं है; इसलिए सबसे सरल तरीका यह है कि आरोप लगा दिए जाए।


2. मेरा यह बिल्कुल स्पष्ट मत है कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा तो हो सकती है परंतु दुश्मनी नहीं।


3. मुझे जो सिक्योरिटी देते हैं। उन्हें देखकर दया आती है। मैं तो एक workaholic हूं और उनको मेरे लिए सुबह शाम खड़े रहना देखना पड़ता है। मेरी वजह से उनको काफी मेहनत करनी पड़ती है। मानवीयतौर पर मुझे कई बार ऐसा लगता है कि हमारे देश की कैसी दशा है? मन में काफी तकलीफ होती है।


4. आतंकवाद बाटता है परंतु पर्यटन जोड़ता है।


5. मृत्यु की कोई जाति नहीं होती। खून का रंग नहीं बदलता।


6. असफलता कोई अपराध नहीं है, छोटा लक्ष्य बनाना अपराध है।


7. मुझसे एक राजदूत मिलने आए थे। बातों-बातों में वह राजनीति की तरफ मुड़ गए। उन्होंने पूछा, भारत में सबसे बड़ी चुनौती क्या है? मैंने जवाब दिया, अवसर का इस्तेमाल कैसे करें? यही चुनौती है। उन्होंने फिर पूछा, कैसे ?मैंने जवाब दिया, हम दुनिया के सबसे नौजवान देश हैं लेकिन दुर्भाग्य यह है कि हम इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते। हम गरीब देश नहीं है, हमारे पास प्राकृतिक संसाधन भरा पड़ा है लेकिन हम इसका सही इस्तेमाल कर समृद्धि की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए हम अवसर खोते जा रहे हैं। हमें इसी चुनौती का मुकाबला करना है।


8. मेरे लिए धर्म काम के प्रति निष्ठा है और निष्ठापूर्वक करना धार्मिक होना है।


9. मक्खन पर लकीर बनाना आसान है परन्तु पत्थर पर लकीर बनाने के लिए बड़ा साहस होना चाहिए।


10. मुझे देश के लिए मरने का अवसर नहीं मिला है लेकिन मुझे देश के लिए जीने का अवसर मिल गया है।


11. 18 वीं सदी में कम से कम बच्ची को जन्म लेने का अवसर मिलता था। उसको सांस लेने के कुछ पल मिलते थे। उसकी जन्मदात्री मां को उसे देखने का अवसर मिलता था।  दो पल के लिए दोनों को अपने रिश्तेदारों की तरफ देखने का अवसर मिलता था और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया जाता था लेकिन आज 21वीं सदी में माँ के पेट में ही बेटी को मार दिया जाता है। बेटी होने वाली है इसलिए गर्भपात हो जाता है और इस पाप में न पुरुष पीछे रहता है और नहीं मां पीछे रहती है... 18 वीं सदी से हम पीछे चले गए हैं, इससे बड़ा सबूत क्या चाहिए?


12. मेरे जीवन में Mission सबकुछ है। Ambition कुछ भी नहीं है। यदि मैं नगर निगम का भी अध्यक्ष होता तो भी उतनी ही मेहनत करता।


13. महात्मा गांधी कहते थे कि बेटा पढ़ता है तो एक व्यक्ति पढ़ता है और बेटी पढ़ती है तो दो परिवार पढ़ता है। मेरा मानना है कि नारी के शिक्षित होने से दो पीढ़िया शिक्षित होती है। नारी शिक्षा पर बल देना होगा।


14. महाकुंभ दर्शाता है कि उपयुक्त प्रेरणा तथा मार्गदर्शन मिलने पर हम किसी भी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है।


15. मैं आधुनिकता का पक्षकार हूं, लेकिन mordenization without westernization, आधुनिकता चाहिए, पश्चिमीकरण नहीं चाहिए।


16. महल वालों के चेहरे चमकते रहे, वे सुखी रहें, इसके लिए हमने खून पसीना बहाया है। बदले में हमें दरवाजों पर पिटवाया गया लेकिन हमारे पुरखों ने इसका कभी बुरा नहीं माना। आगे भी हम सितम झेलने को तैयार है लेकिन जीने का अधिकार सबको है। आजादी के इतने साल बाद अब जातियों का अपमान बंद होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

Kabir Das के अनमोल विचार Kabir Das Some Thought Provoking Quotes in Hindi