डॉ. A P J अब्दुल कलाम के अनमोल विचार Dr. A P J Kalam Quotes

                                   


1. जब आफत आए, तो आफत की वजह समझने की कोशिश करो.... मुश्किलें हमेशा खुद को परखने का मौका देती हैं।

2. जिंदगी मैं कामयाब होने और नतीजे हासिल करने के लिए तीन ताकतों पर काबू पाना बहुत जरूरी है......ख्वाहिश, यकीन और उम्मीद।

3. इससे पहले कि मैं चाहूं मुझे कुछ मिल जाए..... यह जरूरी है, कि मेरे अंदर उसकी पूरी शिद्दत से ख्वाहिश हो..... पर यकीन हो कि वो होगा

4. मैं खुद भी होने वाले इंजीनियरों से कहना चाहूंगा कि जब वह अपना स्पेशलाइजेशन का चुनाव करें तो यह देखें, कि उनमें कितना शौक है, कितना उत्साह है, कितना लगन है... उस स्ट्रीम में जाने के लिए।

5. जिन बातों से तकलीफ होती है, उनसे ही तो सीख भी मिलती है।

6. प्रोफेसर साराभाई मेरे लिए इंडियन साइंस के राष्ट्रपिता है, जैसे देश के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हैं।

7. जो करो उस पर यकीन रखो या जिस पर यकीन हो वही करो।

8. सौ फ़ीसदी लगन से काम करने की ख्वाहिश, किसी और लगन की गुंजाइश नहीं छोड़ती।

9. पहाड़ की चोटी से उतरने पर पहाड़ पर चढ़ने का तजुर्बा नहीं मिलता। जिंदगी पहाड़ की चढानो  पर मिलती है चोटियों पर नहीं ।

10. भारत में हम बस मौत , बीमारी , आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

11. कृत्रिम सुख के जगह ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

12. अपने जॉब से प्यार करो, पर अपनी कंपनी से प्यार मत करो। क्योंकि आप नहीं जानते कि कब आपकी कंपनी आपको प्यार करना बंद कर दे।

13. वे लोग जो  दिल लगाकर काम नहीं कर सकते, उनकी सफलता भी आधी अधूरी होती है और वह अपने चारों ओर और कड़वाहट फैला देती है।

14. आप पाएंगे, ईश्वर भी मेहनती लोगों की भी मदद करता है। यह नियम बिल्कुल साफ है।

15. विद्यार्थियों को सवाल पूछने चाहिए। यह उनका सबसे बड़ा गुण है।

16. भविष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी बेहद जरूरी है और प्राथमिक शिक्षा के दौरान अध्यापक उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी का विकास कर सकता है।

17. आपके सपने सच हो इसके लिए जरूरी है कि आप सपने देखें।

18. काम कीजिए! जिम्मेदारी लीजिए! जिन चीजों में आप भरोसा करते हैं उन चीजों के लिए काम कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो फिर आप अपनी किस्मत को दूसरे लोगों के हवाले कर रहे हैं।

19. कभी कभार क्लास छोड़कर दोस्तों के साथ वक्त गुजारना भी अच्छा होता है क्योंकि अब, जबकि मैं वापस पलट कर देखता हूं ,तो मार्क्स कभी मुझे हंसा नहीं पाते जबकि यादें मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं।

20. जवानी के जोश से भरे हुए अपने दिलों को सही दिशा दें और उन्हें व्यर्थ ना जाने दें क्योंकि एक बार ये गुजर गए तो फिर आप जितनी मर्जी दौलत लुटा दें।उन्हें वापस नहीं पा सकते।

21. सफलता का रहस्य क्या है? सही निर्णय से
आप सही निर्णय कैसे लेते हैं? अनुभव से
आप अनुभव कैसे प्राप्त करते हैं? गलत निर्णय से

22. सीखना, क्रिएटिविटी को जन्म देता है।
क्रिएटिविटी, विचार की ओर ले जाती है ।
विचार आपको ज्ञान देता है।
ज्ञान आप को महान बनाता है।

23. पहली बार सफलता मिलने पर निश्चित होकर मत बैठिए क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए , तो यह कहने वालों की कमी नहीं होगी की पहली सफलता तो आपके सिर्फ अच्छी किस्मत की वजह से मिली।

24. लड़ाई, किसी भी समस्या का स्थायी हल नहीं है।

25. क्या हम यह नहीं जानते की आत्मसम्मान आत्मनिर्भरता के साथ आता है?

26. जब कोई राष्ट्र हथियार युक्त देशों से घिरा हो, तो उसे भी हथियार युक्त होना पड़ेगा।

27. कितने सही रूप से कानून अपराध को खत्म कर सकता है? बहुत तेजी से कार्रवाई करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए। नियम कुछ ऐसे हो की उन्हें पकड़ो और सजा दो।

28. जब तक भारत दुनिया में अपने कदमों पर खड़ा नहीं है , तब तक हमारा कोई आदर नहीं करेगा। इस दुनिया में डर के लिए कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है।

29. मुझे बताइए, यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों ,अपनी उपलब्धियों को दिखाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक महान राष्ट्र है? हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएं हैं; लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते।
क्यों?



30. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

31. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं- पिता, माता और गुरु।

32. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

33. किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया।

34. हम सभी के पास एक समान प्रतिभा नहीं होती है  लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने समान अवसर होते हैं।

35. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी है।जब हम कठिनाइयों का सामना करते हैं तो हम अपने भीतर छिपे साहस के असीमित भण्डार को खोज पाते हैं।जब हम असफल होते हैं, तभी हमें यह अहसास हो पाता है कि संसाधन हमारे पास हमेशा होते है बस हमें केवल उन्हें खोजने और आगे बढ़ने की आवश्यकता होती हैं।

36. शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत होनी चाहिए , चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या कोई दूसरा लक्ष्य।

37. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा।

38. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

39. अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूर्य की तरह दहकना सीखो।

40. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

41. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

42. ऊपर आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं – सारा ब्रह्माण्ड हमारे साथ है।सपने देखने वालों और मेहनत करने वालों के सपने पूरे करने में समस्त ब्रह्माण्ड उनकी मदद करता है।

43. एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय के बराबर होता है।

44. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया औषधि है।ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।

45. देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लासरूम की आखिरी बेंचो पर मिलता है।

46. भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियाँ और क्षमताएँ दी हैं।ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

47. मेरा सन्देश विशेष रूप से युवाओं को है – वे अलग तरह से सोचने का साहस रखें, कुछ नया करने  करने का साहस रखें, अनजाने रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने का साहस रखें, समस्याओं पर जीत हासिल करने का साहस रखें।ये महान गुण हैं जिन पर युवाओं को जरूर कार्य करना चाहिए।

48. इन चार सिद्धांतों का पालन करने पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है –
(a). महान लक्ष्य बनाना
(b). ज्ञान अर्जित करना
(c). कड़ी मेहनत करना
(d).दृढ रहना

49. युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब क्रिएटर बनने के लिए काबिल होने पड़ेगा।

Popular posts from this blog

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

Kabir Das के अनमोल विचार Kabir Das Some Thought Provoking Quotes in Hindi