महिलाओं पर चाणक्य के अनमोल विचार Chankay Quotes on Women inHindi

                                   


1. यदि ज्ञान को उपयोग में ना लाया जाए तो वह खो जाता है।आदमी यदि अज्ञानी है तो खो जाता है।सेनापति के बिना सेना खो जाती है।पति के बिना पत्नी खो जाती है।

2. असंतुष्ट ब्राह्मण, संतुष्ट राजा, लज्जा रखने वाली वेश्या और कठोर आचरण करने वाली गृहिणी ये सभी लोग विनाश को प्राप्त होते है।

3. एक बुद्धिमान व्यक्ति को निम्नलिखित बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए ..
a. की उसकी दौलत खो चुकी है।
b. उसे क्रोध आ गया है।
c. उसकी पत्नी ने जो गलत व्यवहार किया।
d. लोगो ने उसे जो गालिया दी।
e. वह किस प्रकार बेइज्जत हुआ है।

4. व्यक्ति नीचे दी हुए 3 चीजो से संतुष्ट रहे...
a. खुदकी पत्नी से।
b. वह भोजन जो विधाता ने प्रदान किया।
c. उतना धन जितना इमानदारी से मिल गया।

5. एक राजा की शक्ति उसकी शक्तिशाली भुजाओ में है।एक ब्राह्मण की शक्ति उसके स्वरुप ज्ञान में है।एक स्त्री की शक्ति उसकी सुन्दरता, तारुण्य और मीठे वचनों में है।

6. राजा, ब्राह्मण और तपस्वी योगी जब दुसरे देश जाते हैं तो आदर पाते हैं।लेकिन औरत यदि भटक जाती है तो बर्बाद हो जाती है।

7. राजा को उसके नागरिको के पाप लगते है।राजा के यहाँ काम करने वाले पुजारी को राजा के पाप लगते है
पति को पत्नी के पाप लगते है।गुरु को उसके शिष्यों के पाप लगते है।

8. अपने ही घर में व्यक्ति के ये शत्रु हो सकते है...
a.उसका बाप यदि वह हरदम कर्ज में डूबा रहता है।
b.उसकी माँ यदि वह दुसरे पुरुष से संग करती है।
c.सुन्दर पत्नी।
d.वह लड़का जिसने शिक्षा प्राप्त नहीं की।

9. एक बेकार राज्य का राजा होने से यह बेहतर है की व्यक्ति किसी राज्य का राजा ना हो।
एक पापी का मित्र होने से बेहतर है कि बिना मित्र का हो।
एक मुर्ख का गुरु होने से बेहतर है कि बिना शिष्य वाला हो।
एक बुरी पत्नी होने से बेहतर है कि बिना पत्नी वाला हो।

10. एक बेकार राज्य में लोग सुखी कैसे हो?
एक पापी से किसी शान्ति की प्राप्ति कैसे हो?
एक बुरी पत्नी के साथ घर में कौनसा सुख प्राप्त हो सकता है।एक नालायक शिष्य को शिक्षा देकर कैसे कीर्ति प्राप्त हो?

11. मूढ़ लोग, बुद्धिमानो से इर्ष्या करते हैं।गलत मार्ग पर चलने वाली औरत, पवित्र स्त्री से इर्ष्या करती हैं।बदसूरत औरत, खुबसूरत औरत से इर्ष्या करती हैं।

12. इन सब को आपनी माता समझें ....
a. राजा की पत्नी
b. गुरु की पत्नी
c. मित्र की पत्नी
d. पत्नी की माँ
e. आपकी माँ

13. वही अच्छी पत्नी है जो शुचिपूर्ण है, पारंगत है, शुद्ध है, पति को प्रसन्न करने वाली है और सत्यवादी है।

14. कोयल की सुन्दरता उसके गायन मे है।
एक स्त्री की सुन्दरता उसके अपने परिवार के प्रति समर्पण मे है।
एक बदसूरत आदमी की सुन्दरता उसके ज्ञान मे है तथा एक तपस्वी की सुन्दरता उसकी क्षमाशीलता मे है।

15. लड़की का ब्याह अच्छे खानदान मे करना चाहिए।पुत्र को अचछी शिक्षा देनी चाहिए, शत्रु को आपत्ति और कष्टों में डालना चाहिए, एवं मित्रों को धर्म कर्म में लगाना चाहिए।

16. राज परिवारों से शिष्टाचार सीखे।पंडितो से बोलने की कला सीखे।जुआरियो से झूट बोलना सीखे।एक औरत से छल सीखे।

17. जो दुसरे के पत्नी को अपनी माता मानता है, दुसरे को धन को मिट्टी का ढेला, दुसरे के सुख दुःख को अपने सुख दुःख।उसी को सही दृष्टी प्राप्त है और वही विद्वान है।

18. ऐसा यहाँ कौन है जिसमे दौलत पाने के बाद मस्ती नहीं आई।क्या कोई बेलगाम आदमी अपने संकटों पर रोक लगा पाया।इस दुनिया में किस आदमी को औरत ने कब्जे में नहीं किया।किसके ऊपर राजा की हरदम मेहेरबानी रही।किसके ऊपर समय के प्रकोप नहीं हुए।किस भिखारी को यहाँ शोहरत मिली।किस आदमी ने दुष्ट के दुर्गुण पाकर सुख को प्राप्त किया।

19. मुर्ख को लगता है की वह हसीन लड़की उसे प्यार करती है।वह उसका गुलाम बन जाता है और उसके इशारो पर नाचता है।

20. स्त्री का ह्रदय पूर्ण नहीं है।वह बटा हुआ है।जब वह एक आदमी से बात करती है तो दुसरे की ओर वासना से देखती है और मन में तीसरे को चाहती है।

21. वह इंद्र के राज्य में जाकर क्या सुख भोगेगा....
जिसकी पत्नी प्रेमभाव रखने वाली और सदाचारी है।
जिसके पास में संपत्ति है।
जिसका पुत्र सदाचारी और अच्छे गुण वाला है।
जिसको अपने पुत्र द्वारा पौत्र हुए है।

22. स्त्री दान दे कर, उपवास रख कर और पवित्र जल का पान करके पावन नहीं हो सकती।वह पति के चरणों को धोने से और ऐसे जल का पान करने से शुद्ध होती है।

23. जब आदमी में शक्ति नहीं रह जाती वह साधू हो जाता है।जिसके पास दौलत नहीं होती वह ब्रह्मचारी बन जाता हैऔर रुद्र भगवान् का भक्त हो जाता हैं।जब औरत बूढी होती है तो पति के प्रति समर्पित हो जाती है।

24. एक बुद्धिमान व्यक्ति को किसी इज्जतदार घर की अविवाहित कन्या से किस वयंग होने के बावजूद भी विवाह करना चाहिए।उसे किसी हीन घर की अत्यंत सुन्दर स्त्री से भी विवाह नहीं करनी चाहिए।शादी-विवाह हमेशा बराबरी के घरो मे ही उचित होता है।

25. जो स्त्री अपने पति की सहमति के बिना व्रत रखती है और उपवास करती है। वह उसकी आयु घटाती है और खुद नरक में जाती है।

26. इन पाँचो पर कभी विश्वास न करें :
a. नदियां
b. जिन व्यक्तियों के पास अश्त्र-शस्त्र हों
c. नाख़ून और सींग वाले पशु
d. औरतें (यहाँ संकेत भोली सूरत की तरफ है, बहने बुरा न माने )
e. राज घरानो के लोगो पर।

27. अगर हो सके तो विष में से भी अमृत निकाल लें, यदि सोना गन्दगी में भी पड़ा हो तो उसे उठाये, धोएं और अपनाये, निचले कुल मे जन्म लेने वाले से भी सर्वोत्तम ज्ञान ग्रहण करें। उसी तरह यदि कोई बदनाम घर की कन्या भी महानगुणो से संपन्न है और आपको कोई सीख देती तो ग्रहण करे।

28. महिलाओं में पुरुषों कि अपेक्षा:- भूख 2 गुना, लज्जा 4 गुना, साहस 6 गुना, और काम 8 गुना होती है।

29. व्यक्ति को आने वाली मुसीबतो से निपटने के लिए धन संचय करना चाहिए।उसे धन-सम्पदा त्यागकर भी पत्नी की सुरक्षा करनी चाहिए।लेकिन यदि आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनो को तुक्ष्य समझना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

मोटिवेशनल मूवी डायलॉग Motivational movie dailog in hindi

Ravan के अनमोल विचार Ravan Quotes in Hindi

Kabir Das के अनमोल विचार Kabir Das Some Thought Provoking Quotes in Hindi